उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के इन जिलों में होगी बर्फबारी और यहां मौसम रहेगा शुष्क

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार मौसम बदल रहा है। अब पहाड़ों पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है। चोटियों पर लगातार हो रही बर्फबारी के बीच मैदानी इलाकों में भी लगातार ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है।
दून समेत प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। जिस कारण फिलहाल दिन में धूप से राहत मिल रही है। हालांकि, सुबह-शाम हाड कंपाने वाली ठंड परेशान कर रही है। जबकि आज से प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट बदल सकता है।
ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। जिसके साथ ही मैदानी इलाकों में भी ठिठुरन बढ़ सकती है। हालांकि, कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की भी उम्मीद है। जिससे कोरी ठंड से निजात मिल सकेगी। गौरतलब है कि बर्फबारी से पहाड़ों पर तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। कहीं-कहीं तापमान माइनस में पहुंच गया है। वहीं ऊंचाई वाले इलाके में झरने भी जमने लगे हैं।
उत्तराखंड में अभी मौसम शुष्क बना हुआ है। ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। जिससे अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हुई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। जिससे सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज से प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। आंशिक बादलों के बीच उत्तरकाशी, चमोली व रुद्रप्रयाग में हिमपात हो सकता है। जबकि शनिवार को उक्त तीन जिलों के साथ ही कुमाऊं के पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भी हिमपात की आशंका है। आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी भी हो सकती है।

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

संपर्क करें –

ईमेल: [email protected]

Select Language

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860

To Top
English हिन्दी