उत्तराखण्ड

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र 21 से 23 अगस्त तक गैरसैंण की भराड़ीसैंण में होगा

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र 21 से 23 अगस्त तक होगा। सत्र का आयोजन  गैरसैंण की भराड़ीसैंण विधानसभा में किया जाएगा। शुक्रवार शाम को शासन ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।
बता दें कि बीते दिनों हुई कैबिनेट की बैठक में सत्र का समय व स्थान तय करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया था। तब से सत्र संपन्न कराने की तैयारी चल रही थी। शुक्रवार को सीएम ने तारीख तय कर दी। 
बता दें कि गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में हर साल बजट सत्र आयोजित किया जाता है, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार ने 2024-25 का बजट सत्र देहरादून में कराया। इस पर विपक्ष ने भी प्रदेश सरकार पर गैरसैंण की उपेक्षा करने के आरोप लगाए थे। इसे देखते हुए अगस्त में मानसून सत्र गैरसैंण में कराने की तैयारी की गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

संपर्क करें –

ईमेल: [email protected]

Select Language

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860

To Top
English हिन्दी