Connect with us

नैनीताल

नैनीताल डीएसए मैदान कार्यकारिणी चुनाव सम्पन्न हुए, अनिल गड़िया सचिव बने

Published

on

प्रशासक एस.डी.एम. के.एन.गोस्वामी की अध्यक्षता में कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध चयनित किया
(कमल जगाती) नैनीताल।
उत्तराखण्ड में नैनीताल के 141 वर्ष पुराने डीएसए मैदान में कार्यकारिणी चुनाव सम्पन्न हुए, जिसमें अनिल गड़िया सचिव, भुवन बिष्ट उप सचिव और बी.एस.मेहता उपाध्यक्ष चुने गए। प्रशासक एस.डी.एम. के.एन.गोस्वामी की अध्यक्षता में सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध चयनित किया गया।
नैनीताल के डी.एस.ए.की पदेन अध्यक्ष जिलाधिकारी वंदना सिंह के आदेशों पर प्रशासक एस.डी.एम. के.एन.गोस्वामी ने आज डी.एस.ए. सभागार में आम बैठक आयोजित की। डी.एस.ए.के लगभग सभी पंजीकृत क्लबों के दो दो सदस्य बैठक में उपस्थित हुए। कुछ समय तक खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के सुझावों के बाद प्रशासक द्वारा चुनाव की प्रक्रिया शुरू कराई गई। इसमें उपाध्यक्ष के लिए बी.एस.मेहता, महासचिव के लिए अनिल गाड़िया, उप सचिव के लिए भुवन बिष्ट को निर्विरोध चुना गया। इसके बाद विभिन्न खेलों के लिए सचिव हॉकी आलोक चौधरी, सचिव फुटबॉल पवन खड़ायत, सचिव क्रिकेट रवि जोशी, सचिव एथलेटिक्स गोपाल सिंह बिष्ट, सचिव बास्केटबॉल हरीश जोशी, सचिव वॉलीबॉल शैलेन्द्र बर्गली और
सचिव इंडोर गेम्स के लिए वीरेंद्र साह पर सहमति बनी। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। इस मौके पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राहुल आनंद भी मौजूद रहे। एस.डी.एम. के.एन.गोस्वामी ने कहा कि नई समिति और प्रशासन के समन्वय से खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।

GET IN TOUCH

संपादक: गुलाब सिंह
पता: हल्द्वानी, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 9412960065
ई-मेल: [email protected]

Select Language

Advertisement

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860