Connect with us

नैनीताल

नैनीताल के एनसीसी कैडेट कैप्टन अरिन राणा सिंगापुर, कम्बोडिया और मलेशिया का भ्रमण करेंगे

Published

on

ओवरसीज डिपलॉयमेंट मिशन के लिए हुआ देशभर के 10 कैडेट में राणा का चयन

(कमल जगाती)
नैनीताल।
उत्तराखंड में नैनीताल के एन.सी.सी.कैडेट कैप्टन अरिन राणा का देश के उन दस कैडेटों में चयन हुआ है जो ओवरसीज डिपलॉयमेंट मिशन में सिंगापुर, कम्बोडिया और मलेशिया का भ्रमण करेंगे। ये कैडेट इस समय मलेशिया पहुंचे हैं। इससे पहले भी नैनीताल एन.सी.सी.के 4 कैडेटों ने विदेश यात्राएं की हैं।
नैनीताल के डी.एस.बी.परिसर की 5 यू.के.नेवल विंग(एन.सी.सी.)के कैडेट कैप्टन अरिन राणा का चयन एन.सी.सी.के विदेश यात्रा कार्यक्रम ओवरसीज डिपलॉयमेंट प्रोग्राम के लिए हुआ है। इस कार्यक्रम में कैडेट कैप्टन अरिन राणा आगामी 22 फरवरी से 25 मार्च तक सिंगापुर, कम्बोडिया और मलेशिया की यात्रा करेंगे। ओवरसीज डिपलॉयमेंट प्रोग्राम के लिए पूरे देश से केवल 10 एन.सी.सी.कैडेट्स का चयन किया गया था जो मीज़हां में आज मलेशिया पहुंचे हैं। अब ये छात्र भारतीय तटरक्षक पोत ‘समुद्र पहरेदार’ में सिंगापुर, कम्बोडिया और मलेशिया की यात्रा करेंगे। इसके अन्तर्गत उन्होंने अबतक सिंगापुर की वाटरवे वॉच सोसाइटी और पुनीत सागर अभियान के जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इन कैडेटों ने अमेरिका और सिंगापुर कोस्ट गार्ड के अधिकारियों के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया। कंबोडिया में उनके द्वारा भारतीय तट रक्षक के साथ प्रदूषण नियंत्रण अभ्यास में भाग लिया। नैनीताल में कुमाऊँ विश्वविद्यालय परिसर के एन.सी.सी.अधिकारी सब लै.डा.रीतेश साह ने बताया कि ओवरसीज डिपलॉयमेंट 2023 कार्यक्रम के अन्तर्गत कैडेट्स को भारतीय तटरक्षक पोत ‘समुद्र पहरेदार’ में नौ सैनिक जीवन के विभिन्न आयामों का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। उनकी इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय के वी.सी. प्रो.एन.के.जोशी, शिक्षक, स्टाफ और छात्र खुश हैं।

GET IN TOUCH

संपादक: गुलाब सिंह
पता: हल्द्वानी, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 9412960065
ई-मेल: [email protected]

Select Language

Advertisement

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860