Report by : CWN Desk
Published at :
हरियाणा में नई सरकार का फ्लोर टेस्ट आज, मुख्यमंत्री सैनी को 48 विधायकों का समर्थन

मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफा देने के बाद नायब सिंह सैनी ने नए मुख्यमंत्री के रूप में ली है शपथ
चंडीगढ़। 
मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफा देने के बाद नायब सिंह सैनी ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। नायब सिंह सैनी के अलावा के बीजेपी के चार और एक निर्दलीय विधायक ने मंत्री पद की शपथ लीष बीजेपी के कंवर पाल, मूलचंद शर्मा, जय प्रकाश दलाल के अलावा बनवारी लाल और निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह चौटाला ने मंत्री पद की शपथ ली। ये पांचों मनोहर लाल खट्टर मंत्रिमंडल में भी मंत्री थे। इसक साथ ही सीएम ने राज्यपाल से बुधवार को विधानसभा सत्र बुलाने का अनुरोध किया है।
वहीं पूर्व गृह मंत्री और अंबाला छावनी से छह बार के विधायक अनिज विज को नई कैबिनेट में जगह नहीं मिली।  शपथ ग्रहण के बाद सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल को 48 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा है और उनसे बुधवार को विधानसभा सत्र बुलाने का अनुरोध किया है ताकि सरकार सदन में अपना बहुमत साबित कर सके।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›