Connect with us

उत्तराखण्ड

सीएम के निर्देशों के बाद भी नहीं हुआ समायोजन, गड़वाल कमिश्नरी में प्रदर्शन करेगा गुरिल्ला संगठन: शिवराज बनौला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। अक्टूबर आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में गुरिल्ला संगठन के जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला ने कहा है कि 16 अक्टूबर को गुरिल्ला संगठन गढ़वाल कमिश्नरी मुख्यालय पौड़ी में प्रदर्शन करेगा। विज्ञप्ति में उन्होंने कहा है कि 20 दिसम्बर 2023 को मुख्यमंत्री ने एक उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को गुरिल्लों के समायोजन हेतु अपने अपने विभागों में गुरिल्लों के समायोजन योग्य रिक्त पदों की सूचना अविलंब दिये जाने के निर्देश दिए थे किन्तु 10 माह होने को हैं अभी तक विभागों ने इस संबंध कोई कार्यवाही नहीं की है। यही नहीं लोक निर्माण विभाग,आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा पूर्व में जारी शासनादेशों को ठंडे बस्ते में डालकर गुरिल्लों को नियुक्ति देना बंद कर दिया है। इस बीच संगठन द्वारा देहरादून सहित विभिन्न जिला मुख्यालयों में धरने प्रदर्शन कर सरकार में विभिन्न स्तरों पर पहल की, किंतु शासन में बैठे अधिकारी हर बार कोई न कोई बहाना कर मुद्दे को लटकाते जा रहे हैं इसलिए संगठन द्वारा 16अक्टूबर को पौड़ी कमिश्नरी मुख्यालय तथा दीपावली के बाद कुमाऊं कमिश्नरी मुख्यालय में रैलियों के आयोजन का निर्णय लिया है इसलिए गढ़वाल मंडल के गुरिल्लों से रैली में अधिक से अधिक भागीदारी करने की अपील करते हुए कहा गया है रैली में संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष ब्रह्मा नन्द डालाकोटी अभी तक की कार्यवाही की पूरी जानकारी देने के साथ साथ सभी पदाधिकारियों से वार्ता कर आन्दोलन की आगामी रणनीति पर भी चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की घोषणा करेंगे। रैली में कुमाऊं मंडल के पदाधिकारियों से भी भाग लेने की अपील शिवराज बनौला ने की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement