Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

माला गांव के वयोवृद्ध होल्यार दामोदर जोशी को ग्रामीणों ने किया सम्मानित

Published

on

अल्मोड़ा। नंदा राजजात यात्रा के प्रथम पड़ाव माला गांव में वरिष्ठ होलियार दामोदर जोशी को सम्मानित किया गया। 90 वर्ष की उम्र में भी उनका होली के प्रति अद्वितीय उत्साह और निरंतर भागीदारी सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है, इसे देखते हुए ग्रामीणों ने उन्हें सम्मानित किया।


इस मौके पर ग्रामवासियों ने उनके दीर्घकालिक योगदान को देखते हुए उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया। कार्यक्रम में माला के अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे जिनमें अनूप जोशी, हेम चन्द्र जोशी, दीप चन्द्र जोशी, हरि विनोद जोशी, विजय जोशी, जुगल जोशी, हरीश जोशी, उमेश जोशी, कमल जोशी, विनोद जोशी, दिनेश जोशी, कौशल जोशी, सन्तोष जोशी, दीपक सिंह खाती, हेम चन्द्र जोशी, हरीश चन्द्र जोशी, राहुल जोशी, सन्तोष जोशी, भाष्कर जोशी, अनुज जोशी, हर्ष वर्धन जोशी (हर्ष काफर), निशान्त जोशी और भुवन चन्द्र जोशी सहित अनेक लोग शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  धारचूला में बैंक मैनेजर पर गार्ड ने पेट्रोल छिड़ककर इसलिए लगाई आग


दामोदर जोशी की होली के प्रति अटूट श्रद्धा और वर्षों से चली आ रही उनकी सहभागिता को लेकर गांववालों ने उन्हें शाल उड़ाकर और सम्मान पत्र और इलेट्रिक केटल भेंट कर आदर व्यक्त किया। ग्रामीणों ने इस अवसर पर उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
ग्रामीणों का कहना है इस तरह के आयोजन न केवल स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का कार्य करते हैं, बल्कि भावी पीढ़ियों को अपनी विरासत से जोड़ने का भी महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

GET IN TOUCH

संपादक: गुलाब सिंह
पता: हल्द्वानी, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 9412960065
ई-मेल: [email protected]

Select Language

Advertisement

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860