Report by : CWN Desk
Published at :
अलीपुर गांव में विधायक ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार- ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अलीपुर में विधायक रवि बहादुर ने दो सड़क निर्माण कार्य का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने ग्रामीणों को शीघ्र ही अन्य विकास कार्यों को कराए जाने का आश्वासन दिया है।
ग्राम अलीपुर में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर ग्रामीणों ने शमशान घाट में हो रहे सौंदर्यीकरण का निरीक्षण करवाकर समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि गांव में बहुत सड़क क्षतिग्रस्त है। पानी की टंकी बनाने के दौरान सड़क तोड़फोड़ की जा रही है। ठेकेदार सड़क नहीं बना रहे हैं। जिससे बहुत परेशानी हो रही है। शमशान घाट के पास ही मरे हुए जानवरों का भी स्थान बना हुआ है। जिसे हटाना और अलग करना आवश्यक है। विधायक रवि बहादुर ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि ग्रामीणों ने सड़क की समस्या रखी गई थी। जिसे संज्ञान में लेते हुए कार्य को शुरू करवाया जा रहा है। जनता ने विकास कार्यों के लिए चुना है। इस अवसर पर बीडीसी तनुज चौहान, शाहनवाज अली, भगवानदास, मोहित, शहजेब अली, जयदेव सिंह, रमेश चंद, राय सिंह, आमश अली, मोहनीश, अभिषेक, माजिद जहांगीर, सुरेश, सहदेव सिंह, अमित कुमार, रोहित आदि उपस्थित थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›