Connect with us

उधमसिंह नगर

चलती बस में चालक को मिर्गी का दौरा, खेत में घुसी बस: नर्स की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। दिनेशपुर के पास बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया जब चलती रोडवेज बस के चालक को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसी। बस में सवार 28 यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई। हादसे में आठ यात्री मामूली रूप से घायल हुए हैं। वहीं, चालक की जान बस में सवार एक नर्स की तत्परता और सूझबूझ से बच पाई।

जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर डिपो की रोडवेज बस (संख्या यूके 08 पीए 2369) बुधवार सुबह हरिद्वार से रुद्रपुर की ओर जा रही थी। लगभग सुबह आठ बजे जब बस दिनेशपुर के पास पहुंची, तभी चालक गुरविंदर सिंह को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया। इससे बस अनियंत्रित हो गई और सड़क से उतरकर पास के खेत में घुस गई।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी द्वारीखाल के ग्राम ठांगर पो बाडियूं निवासी बच्चे पर गुलदार झपटा, हालत गंभीर, एम्स में भर्ती

बस में अफरा-तफरी मच गई। यात्री घबराकर खिड़कियों और दरवाजों से बाहर निकलने लगे। इसी बीच बस में मौजूद रुद्रपुर की निजी अस्पताल में कार्यरत नर्स दिव्या कांबोज ने स्थिति को भांपा और तत्काल चालक के पास पहुंचीं। उन्होंने चालक के मुंह में दुपट्टा डालकर प्राथमिक उपचार शुरू किया और लगभग डेढ़ मिनट की मेहनत के बाद चालक को होश में ला दिया। इसके बाद यात्रियों की मदद से चालक को बस से बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर PAC में रिक्रूट आरक्षियों के लिए मेडिटेशन कार्यशाला का आयोजन

सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने 108 एंबुलेंस मौके पर भेजी, लेकिन तब तक अधिकतर यात्री अन्य साधनों से रवाना हो चुके थे। एंबुलेंस से चालक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। यात्रियों और प्रशासन ने नर्स दिव्या कांबोज की सराहना करते हुए उन्हें हादसे में जीवनरक्षक बताया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement