Connect with us

नैनीताल

नैनीताल: कोतवाली में देर रात हंगामा: युवक-युवती के विवाद पर संगठन और धर्मगुरु आमने-सामने, माहौल तनावपूर्ण

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल, मल्लीताल। बुधवार रात मल्लीताल कोतवाली क्षेत्र में युवक और युवती को लेकर हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। मामला उस समय गंभीर हो गया जब 11वीं कक्षा की छात्रा देर रात तक घर नहीं लौटी और कोतवाली पहुंची, जहां पहले से मौजूद युवक के साथ उसे देखकर परिजन भड़क गए। उन्होंने युवती को थप्पड़ मारते हुए घर चलने को कहा, लेकिन छात्रा ने घर जाने से इनकार कर दिया। इससे कोतवाली में माहौल तनावपूर्ण हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में सड़क पर तंबाकू थूकने पर 500 रुपये का चालान

परिजनों का आरोप है कि युवक का आचरण ठीक नहीं है और वह युवती को नशे की ओर धकेल रहा है। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। युवती के परिवार की शिकायत के बाद एक संगठन के सदस्य भी कोतवाली पहुंच गए, जिससे विवाद और बढ़ गया। इसी दौरान एक धर्मगुरु ने भी कोतवाली में पहुंचकर धर्मस्थल की सुरक्षा को लेकर बयान दिया, जिस पर संगठन के सदस्यों ने आपत्ति जताई और विरोध शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया

लगभग दो घंटे तक कोतवाली के बाहर भीड़ जमा रही। स्थिति को बिगड़ता देख कोतवाल हेम पंत ने अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर माहौल को शांत किया। कोतवाल ने बताया कि छात्रा की काउंसलिंग कराई जा रही है ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलु से जांच कर रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement