Connect with us

देहरादून

देहरादून में धर्मांतरण कांड में आतंकी कनेक्शन का खुलासा, एचयूटी से जुड़ा मुख्य आरोपी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। जिले में छांगुर गैंग से जुड़े धर्मांतरण मामले में आतंकी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर (एचयूटी) का कनेक्शन सामने आया है। एसएसपी अजय सिंह के अनुसार, मुख्य आरोपी अयान जावेद का संबंध प्रतिबंधित एचयूटी से है। यह संगठन जम्मू-कश्मीर सहित कई राज्यों में सक्रिय है। झारखंड एटीएस ने अयान को पहले ही अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था और वह फिलहाल रांची की सेंट्रल जेल में बंद है।

छांगुर बाबा की यूपी में गिरफ्तारी के बाद देहरादून में धर्मांतरण के दो केस रानीपोखरी और प्रेमनगर थानों में दर्ज हुए, जिनकी जांच एसआईटी कर रही है। पीड़िताओं और गवाहों के बयान व तकनीकी साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपियों की पहचान कर संगठित अपराध, उकसावे और आपराधिक षड्यंत्र की धाराएं जोड़ी गईं।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीन बच्चियों के जन्म के बाद मां की मौत, गोद लेने की अफवाहों से मचा हड़कंप

रानीपोखरी मामले में पीड़िता ने बताया कि अयान जावेद ने मोबाइल और सिम देकर धर्म परिवर्तन व घर छोड़ने के लिए उकसाया। जांच में पता चला कि अयान व उसकी पत्नी शबनम प्रवीण सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के लिए गुमराह कर रहे थे।

प्रेमनगर केस में नामजद आरोपी सुलेमान देहरादून का निवासी है और वर्तमान में दुबई में रह रहा है। उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आगरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार छह अन्य आरोपियों — अब्दुल रहमान उर्फ महेंद्र पाल सिंह (दिल्ली), एसबी कृष्णा उर्फ आयशा माहेनूर (गोवा), अब्दुर्रहमान उर्फ रूपेंद्र सिंह (देहरादून, मूल मैनपुरी), अबु तालिब (मुजफ्फरनगर), अब्दुल रहीम (दिल्ली) और अब्दुल्ला (दिल्ली) — के खिलाफ बी-वारंट जारी कर यूपी जेल से देहरादून लाने की तैयारी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन के लिए आधुनिक तकनीक के उपयोग पर आयोजित अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ किया
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement