Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

टनकपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में बड़ा हादसा: सेप्टिक टैंक में उतरे इंजीनियर और मिस्त्री की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर। एपीजे अब्दुल कलाम राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, छीनीगोठ में रविवार दोपहर हुए दर्दनाक हादसे में निर्माण कंपनी के एक इंजीनियर और मिस्त्री की जान चली गई। दोनों की मौत का कारण दम घुटना माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, कॉलेज परिसर में छात्रावास के शौचालय का पिट तैयार किया जा रहा था। रविवार दोपहर करीब ढाई बजे पिट पर डाली गई लिंटर की सटरिंग को हटाने का काम शुरू हुआ। इसी दौरान 24 वर्षीय मिस्त्री हसन पुत्र तौकीर रजा निवासी ग्राम नौगांव, तहसील बीसलपुर, जिला पीलीभीत पिट में उतरे, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आए।
उन्हें देखने के लिए निर्माण कंपनी के 28 वर्षीय इंजीनियर शिवराज चौहान पुत्र प्रेम सिंह निवासी चगेटी, भनौली दन्या, जिला अल्मोड़ा भी पिट में उतर गए। मगर वह भी बाहर नहीं लौटे। दोनों की स्थिति देखकर वहां मौजूद मजदूरों ने तुरंत दूसरे इंजीनियर को सूचना दी।
इसके बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। बचाव दल ने दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
प्रथम दृष्टया हादसे का कारण सेप्टिक टैंक के अंदर जहरीली गैसों के चलते दम घुटना बताया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

Select Language

Advertisement