उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में मुंह बोली मामी से भाजपा कार्यकर्ता ने किया दुष्कर्म


पूर्व में भी एक युवती से दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है आरोपी
रुद्रपुर।
ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक भाजपा कार्यकर्ता पर मुंह बोली मामी का अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी पर केस दर्ज किया है। आरोपी पूर्व में भी एक युवती से दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है और वह ठाकुरनगर वार्ड से पार्षद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है।
ट्रांजिट कैंप क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसके पति राजमिस्त्री हैं और वह सिडकुल की एक कंपनी में काम करती है। ठाकुरनगर का रहने वाला सुरेश विश्वास उसे मामी और पति को मामा कहता है। सुरेश का उनके घर आना-जाना था। इस दौरान सुरेश ने उसका नहाते हुए वीडियो बना लिया था। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सुरेश उसके साथ सात साल से कई जगहों पर ले जाकर दुष्कर्म कर रहा है। सुरेश पति और दो बच्चों को जान से मारने की धमकी देता है। आरोपी ने मासिक धर्म के दौरान भी उसके साथ दुष्कर्म किया था।
उसने मोबाइल में सुरेश का नंबर ब्लाॅक कर दिया तो वह अलग-अलग नंबरों से उसके पति के नंबर पर फोन कर बात कर मिलने का दबाव बनाता है। एक महीने पहले वह घर से दवा लेने जा रही थी। इस दौरान सुरेश ने उसे जबरन ऑटो में बिठाकर मारपीट की। उसकी वीडियो बनाकर बदनाम करने के मकसद से कई लोगों को भेज दी। परिवारवालाें तक वीडियो पहुंची तो उसने पति को सारा सच बता दिया। कहना है कि सुरेश ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। वह आए दिन उसको धमकाकर दुष्कर्म करता रहता है। वह खुद को भाजपा नेता और अधिवक्ता बताता है। एसएचओ भारत सिंह ने बताया कि आरोपी सुरेश के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। सुरेश वर्ष 2020 में दुष्कर्म के आरोप में जेल जा चुका है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

संपर्क करें –

ईमेल: [email protected]

Select Language

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860

To Top
English हिन्दी