Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

जननायक व समाजसेवी डा. शमशेर सिंह बिष्ट की सप्तम पुण्यतिथि मनाई

Published

on

अल्मोड़ा। “शमशेर सिंह बिष्ट का समय व आज का परिदृश्य” विषय पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई।
मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार नवीन जोशी ने कहा कि भारत समेत पूरी दुनिया में दक्षिणपंथी विचारधारा का प्रवाह बढ़ रहा है, जो लोकतंत्र में मुद्दों की राजनीति के लिए बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का प्रभाव तेजी से बढ़ा है और इसके उपभोक्ता भारत में सर्वाधिक हैं। लेकिन इसमें केवल सार्थक सूचनाएँ ही नहीं, बल्कि निरर्थक जानकारियाँ भी बहुत फैल रही हैं। मीडिया बहुमुखी न होकर अंतर्मुखी हो गया है और यह प्रवृत्ति अंतरराष्ट्रीय स्तर तक दिखाई दे रही है।
उन्होंने कहा कि सत्तर का दशक राष्ट्रीय स्तर पर जनजागरण और आंदोलनों का दौर था, जबकि वर्तमान समय सोशल मीडिया का दौर है, जिसकी कोई निश्चित दिशा नहीं है। सही सूचनाओं और जनजागरण से ही समाज का विकास संभव है। उलोवा नेता जगत रौतेला ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन की धार को आगे बढ़ाने में डॉ. बिष्ट व उनके साथियों की बड़ी भूमिका रही। उपपा नेता पी. सी. तिवारी ने कहा कि डॉ. बिष्ट के नेतृत्व में ही उन्होंने जनसंघर्षों में आगे बढ़ना शुरू किया। वर्तमान राज्य की दुर्दशा के लिए बारी-बारी से शासन कर रही पार्टियाँ जिम्मेदार हैं। पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि पिछले वर्षों में डॉ. बिष्ट की विचारधारा मुखर नहीं हो पा रही है।
कार्यक्रम को संम्बोधित करते हुए विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि सरकारों का प्रमुख कार्य अब गांव-गांव तक शराब का विस्तार करना रह गया है। उलोवा अध्यक्ष राजीव लोचन साह ने कहा कि अब आगे बढ़ने और राज्य की परिस्थितियों पर गंभीर चर्चा करने का समय है।

यह भी पढ़ें 👉  भाखड़ा नदी में युवती का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर 'ए' और 'अजीम' नाम के टैटू से पहचान की कोशिश

कार्यक्रम के अंत में अजयमित्र बिष्ट ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्य वक्ता नवीन जोशी को रेवती बिष्ट ने स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। अवसर पर चारू तिवारी, अजयमित्र बिष्ट, अ. मेहता, जगत रौतेला, जंगबहादुर थापा, उमेश तिवारी ‘विश्वास’, शब दत्त पाण्डे, केशव दत्त मिश्रा, ईश्वरी दत्त, बार एसोसिएशन अध्यक्ष महेश परिहार, उपाध्यक्ष भावना जोशी, हर्ष काफर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET IN TOUCH

संपादक: गुलाब सिंह
पता: हल्द्वानी, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 9412960065
ई-मेल: [email protected]

Select Language

Advertisement

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860