Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

अल्मोड़ा में सीएम धामी का विरोध करने जा रहे कांग्रेसी गिरफ्तार

Published

on

पुलिस ने बेरिकेटिंग लगाकर उन्हें रोका, कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन लेकर गई
अल्मोड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के नेतृत्व में चौघानपाटा में एकत्र होकर नारेबाजी शुरू कर दी.. इसके साथ कांग्रेस कार्यकर्ता सीएम के रूट पर जाने की जिद पर अड़ गए और आगे बढ़ने लगे, तभी पुलिस ने बैरिकेटिंग लगाकर उन्हें रोक दिया।
जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि सरकार ने उत्तराखंड में अराजकता के माहौल को यत्र यत्र सर्वत्र फैला दिया है, कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। अंकिता भंडारी हत्याकांड के वीआईपी की जांच अभी तक शुरू नहीं हुई है। प्रदेश में युवा रोजगार पाने की जद्दोजहद में लगे हैं, पर सरकार उनके हितों को नजरंदाज कर रही है। चौघानपाटा में विरोध के बाद पुलिस बल द्वारा सीएम के आने से पहले कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाया गया और सीएम के निकल जाने तक उनको वही रखा गया।
गिरफ्तार होने वालों में जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष राधा बिष्ट, विनोद वैष्णव, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक कुमार, कार्यकारी जिला अध्यक्ष ललित सतवाल, गीता मेहरा, दीपा साह, तारा तिवारी, फैमिना खान, राधा टम्टा, दानिश खान, अख्तर हुसैन, किशन लाल, बाल विक्रम सिंह रावत, पवन मेहरा, मोहन सिंह देवली, संजू सिंह, अमित बिष्ट, गौरव सतवाल, संदीप विपुल कार्की, निर्मल रावत, देवेंद्र सिंह बिष्ट, देवेंद्र सिंह धोनी, मणिराज मटेला, कार्तिक साह, मनोज रावत, दीवान सिंह सतवाल, रमेश सिंह बिष्ट, मोहन सिंह, शरद साह, बलवंत सिंह राणा, भीम सिंह सतवाल, अमन लटवाल, मंटू ओली आदि मौजूद रहे।

GET IN TOUCH

संपादक: गुलाब सिंह
पता: हल्द्वानी, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 9412960065
ई-मेल: [email protected]

Select Language

Advertisement

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860