Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

मलबे में दबे शवों को निकाल कर परिवाजनों को सौंपे

Published

on

पिथौरागढ़ के धारचूला से गूंजी मोटर मार्ग पर हुआ था हादसा, 7 लोगों की हो गई थी मौत

(कमल जगाती)
नैनीताल।
पिथौरागढ़ के धारचूला से गूंजी मोटर मार्ग में रविवार को सवारियों से भरे वाहन पर गिरे मलबे को हटाकर एसडीआरएफ की टीम ने सात शवों को निकाला। नपलच्यु गांव के रहने वाले इन लोगों के शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।
रविवार को पिथौरागढ़ के जिला नियंत्रण कक्ष (डी.सी.आर.) में सूचना आई कि धारचूला से गूंजी जाने वाले मोटरमार्ग में थक्ति झरने के पास एक वाहन पर पहाड़ से अत्यधिक मात्रा में मलुवा गिर गया है। कार में 9 लोग सवार होने की आशंका है जो कार में ही दबे हुए हैं। ये सूचना पाकर एस.डी.आर.एफ.की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। सोमवार रात होने और पहाड़ी से मलुवा गिरने के कारण रैस्क्यू ऑपरेशन को आज के लिए स्थगित किया गया। आज टीम ने सभी बचाव इकाईयों के साथ समन्वय स्थापित कर सर्च एंड रैस्क्यू ऑपरेशन चलाया। टीम ने पहले मलुवा को जे.सी.बी.मशीन की मदद से हटाया और फिर कटर की मदद से गाड़ी को काटकर सवारियों को बाहर निकाला। वाहन संख्या यू.के.05 सी ए 3803 में सवार सभी सात लोगों की जान जा चुकी थी। शवों को उनके रिश्तेदारों को सौंप दिया गया। मृतकों में 60 वर्षीय तुलाराम, 57 वर्षीय आशु देवी, 36 वर्षीय किशन सिंह, 13 वर्षीय कुलु, 12 वर्षीय कशी, 16 वर्षीय नितिन और अज्ञात नैपाली मजदूर थे। ये सभी मृतक पिथौरागढ़ जिले में नपलच्यु गांव के रहने वाले थे। मृतकों का विवरण निम्नवत है:-
01. तुलाराम s/o धनीराम, उम्र 60 वर्ष
02. आशु देवी W/0 तुलाराम, उम्र 57 वर्ष
03. किशन सिंह, उम्र 36 वर्ष
04. कुलु  D/O पिरान सिंह, उम्र 13 वर्ष
05. कशी D/O उपरोक्त, उम्र 12 वर्ष
06. नितिन S/O उपरोक्त, उम्र 16 वर्ष
07. नेपाली मजदूर है नाम पता अज्ञात
सभी लोग निवासी न्पलच्यु गांव, पिथौरागढ़ के निवासी हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET IN TOUCH

संपादक: गुलाब सिंह
पता: हल्द्वानी, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 9412960065
ई-मेल: [email protected]

Select Language

Advertisement

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860