Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में डॉ. गोविंद सिंह तितियाल ने संभाला प्राचार्य पद, डॉ. अरुण जोशी बने चिकित्सा अधीक्षक

Published

on

हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में शनिवार को प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला। डॉ. गोविंद सिंह तितियाल ने मेडिकल कॉलेज के नए प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया। इसके साथ ही पूर्व प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी को सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) का चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त किया गया।
शासन के आदेश के अनुसार, डॉ. तितियाल को फिलहाल रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज का प्राचार्य पद भी अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है। उन्होंने पदभार संभालने के बाद कहा कि कॉलेज की चिकित्सकीय, शैक्षणिक और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही छात्र-छात्राओं को उच्च स्तरीय चिकित्सा शिक्षा और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सकों और फैकल्टी सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
वहीं, पूर्व प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने शनिवार को जनरल मेडिसिन विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यभार संभाला। साथ ही उन्हें एसटीएच का चिकित्सा अधीक्षक भी नियुक्त किया गया है। उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही दिल के मरीजों के लिए राहत की खबर आई है। 26 दिन से बंद चल रही ईको जांच अब दोबारा शुरू हो जाएगी। संकाय सदस्यों ने कहा कि डॉ. जोशी के लंबे चिकित्सकीय अनुभव का लाभ निश्चित रूप से मरीजों और मेडिकल कॉलेज दोनों को मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि 22 सितंबर को प्रभारी प्राचार्य रहे डॉ. पंकज सिंह ने प्रो. डॉ. साधना अवस्थी को चिकित्सा अधीक्षक का कार्यभार सौंपा था। अब डॉ. जोशी के अधीक्षक बनने से अस्पताल प्रशासन और चिकित्सा सेवाओं में और मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस नए प्रशासनिक बदलाव से जहां कॉलेज की शैक्षणिक और चिकित्सा सेवाओं को नई दिशा मिलने की संभावना है, वहीं मरीजों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET IN TOUCH

संपादक: गुलाब सिंह
पता: हल्द्वानी, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 9412960065
ई-मेल: [email protected]

Select Language

Advertisement

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860