Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में मां की मौत के सदमे में युवक की हार्ट अटैक से मौत

Published

on

नैनीताल में संदिग्ध हालात में युवक ने फांसी लगाई
हल्द्वानी। मां की मौत खबर सुनते ही बेटे की सदमे से मौत हो गई। वहीं नैनीताल में युवक ने फांसी लगा ली।
मूलरूप से बाजपुर निवासी रिकी सिंह (45) पुत्र बच्चन सिंह मुखानी के बजूनियाहल्दू में घनश्याम के यहां रहकर मजदूरी करता था। बीते सोमवार देर शाम रिकी के पास घर से फोन आया। फोन करने वाले ने रिकी सिंह की मां की मृत्यु होने की जानकारी दी। यह खबर सुनते ही रिकी सिंह को गहरा सदमा लगा। उसकी तबीयत बिगड़ गई। मकान मालिक ने उसे घर के आंगन में बेसुध पड़ा देखा तो तुरंत एसटीएच में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि मृतक के मुंह से झाग निकल रहा था। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
वहीं, नैनीताल शहर के स्नोव्यू निवासी महेंद्र लाल (37) होटल में काम करता था। मंगलवार को महेंद्र घर से बाहर नहीं निकला। दरवाजा बंद मिला तो पड़ोसियों ने घर में झांक कर देखा। जहां वह पंखे के सहारे फांसी पर झूलता नजर आया। उन्होंने तत्काल सूचना पुलिस को दी। मल्लीताल एसआई अविनाश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। महेंद्र लाल को फंदे से उतारकर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसआई अविनाश ने बताया कि परिजनों को जानकारी दी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET IN TOUCH

संपादक: गुलाब सिंह
पता: हल्द्वानी, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 9412960065
ई-मेल: [email protected]

Select Language

Advertisement

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860