हल्द्वानी

हल्द्वानी में सांड से टकराने से बाइक सवार युवक की मौत, 2 साल पहले हुई थी शादी


इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम, हैड़ागज्जर गोरापड़ाव का रहने वाला था युवक
हल्द्वानी।
लावारिस जानवर के कारण एक बार फिर सड़क हादसा हो गया। इसमें हैड़ागज्जर निवासी एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने घर का इकलौता चिराग था। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
हैड़ागज्जर गोरापड़ाव निवासी कुंदन सिंह बिष्ट उर्फ कमल (31) पुत्र चंदन सिंह सिडकुल में एक कंपनी में काम करता था। शुक्रवार शाम वह अपनी बाइक से ड्यूटी खत्म होने के बाद घर लौट रहा था। जैसे ही कुंदन बेलबाबा के पास पहुंचा तो एक सांड दौड़ता हुआ सड़क पर आ गया। प्रत्यदर्शियों के अनुसार इस कारण बाइक और सांड की टक्कर हो गई। इससे बाइक सड़क पर रगड़ गई। कुंदन के हाथ-पैर सहित शरीर के कई अंगों में चोट लग गई।
बाइक गिरने के दौरान कुंदन होश में था। राहगीरों की मदद से उसने अपने परिवार के सदस्यों को जानकारी दी। उधर राहगीरों ने कुंदन को सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया। यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद उसका शव पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है।
बता दें कि, कुंदन की दो साल पहले शादी हुई थी। उसकी पत्नी एक गाड़ी के शोरूम में काम करती है। उसका छह महीने का बेटा है। परिवार में उसके पिता, माता हैं। तीन बहनों की पहले ही शादी हो चुकी है। चंदन बिष्ट डिबेर से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने हैड़ागज्जर में मकान बनाया था और वे यही परिवार के साथ रहते हैं। इकलौते बेटे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

संपर्क करें –

ईमेल: [email protected]

Select Language

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860

To Top
English हिन्दी