Connect with us

हल्द्वानी

महाशिवरात्रि के शुभ संयोग में इन 5 राशियों के लोगों की चमक जाएगी किस्मत

Published

on

महाशिवरात्रि से ठीक एक दिन पहले 7 मार्च को शुक्र मित्र ग्रह शनि की राशि में आकर शनि के साथ युति बनाएंगे
हल्द्वानी
। महाशिवरात्रि हिंदुओं के सबसे महत्वपूर्ण पर्व में से एक है। महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि भगवान शिव और देवी पार्वती के साथ उनके पवित्र मिलन का सम्मान करता है। शिव और शक्ति मिलकर प्रेम, शक्ति और एकता का प्रतिनिधित्व करते हैं। महाशिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग और शिव योग के साथ ही ग्रहों के भी बहुत शुभ योग बने हैं। महाशिवरात्रि से ठीक एक दिन पहले 7 मार्च को शुक्र मित्र ग्रह शनि की राशि में आकर शनि के साथ युति बनाएंगे। इसके साथ ही कुंभ राशि में सूर्य, शनि और शुक्र का मजबूत त्रिग्रही योग भी बनेगा। महाशिवरात्रि के शुभ संयोग में शुक्र और शनि की युति होने से सिंह और तुला सहित 5 राशियों की किस्मत चमक जाएगी। आइए जानते हैं कौन सी है वो राशियां।  
वृषभ राशि
महाशिवरात्रि पर बने अद्भुत संयोग से वृषभ राशि के जातकों को करियर और कारोबार में अप्रत्याशित उन्नति मिलेगी। कहीं से रुका धन मिलेगा और आपके पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपकी सभी इच्छाएं पूर्ण होंगी। आपको मनचाहा जीवनसाथी मिलने के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को सर्वार्थ सिद्धि योग के प्रभाव से मनचाही नौकरी मिलने का योग है। कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको आय के एक से अधिक स्रोत प्राप्त होने की संभावना है। इस योग के शुभ प्रभाव  के दांपत्य सुख में वृद्धि होगी और धन से जुड़ी योजनाओं में बेहतर रिटर्न मिलेगा।
तुला राशि
महाशिवरात्रि पर बने शुभ योग के प्रभाव से आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। कारोबार में मनचाही सफलता मिलने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यदि आपने कहीं पैसा निवेश किया है तो उसका आपको अच्छा रिटर्न मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों में सभी के साथ बेहतर सामंजस्य स्थापित होगा।
मकर राशि
महाशिवरात्रि पर बनने वाली शुक्र और शनि की युति से मकर राशि के जातकों को विशेष लाभ होने की संभावना है। इस युति के प्रभाव से पिता के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। नौकरी में आपको पसंदीदा जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है और प्रमोशन की खबर भी आपके लिए आ सकती है। 
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों  के जीवन में खुशियों का आगमन होगा और आपकी हर इच्छा पूर्ण होगी। निवेश में आपको बेहतर रिटर्न मिलेगा। शुभ योग के प्रभाव से आपका वाहन और घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। हर मौके पर आपको भाग्य का साथ आपको हर मौके पर मिलेगा। 

GET IN TOUCH

संपादक: गुलाब सिंह
पता: हल्द्वानी, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 9412960065
ई-मेल: [email protected]

Select Language

Advertisement

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860