Connect with us

उत्तर प्रदेश

माफिया डॉन अतीक अहमद की कब्र पर तिरंगा रखकर रोया कांग्रेस नेता, कलमा पढ़ बोला, वीडियो देखिए…

Published

on

कांग्रेस नेता राजकुमार सिंह ने कब्र पर पहुंचकर ‘अतीक अहमद अमर रहे’ के नारे भी लगाए, बोला मैं आपको भारत रत्न दिलवाऊंगा

प्रयागराज। माफिया डॉन अतीक अहमद की कब्र पर जाकर तिरंगा चढ़ाने का एक कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार सिंह (रज्जू) ने का वीडियो वायरल हो रहा है। कांग्रेसी नेता ने कब्र पर कलमा पढा और अतीक अहमद अमर रहे के नारे भी लगाए। इतना ही नहीं भारत रत्न दिलाने की घोषणा भी कर दी। पुलिस ने तिरंगे के अपमान के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
कांग्रेस नेता राजकुमार सिंह अतीक अहमद की कब्र पर तिरंगा रखता हुआ नजर आ रहा है। साथ ही वह कलमा भी पढ़ रहा है। इसके बाद कांग्रेस नेता अतीक अहमद की कब्र के पास खड़े होकर ‘अतीक अहमद अमर रहे’ के नारे भी लगा रहा है।
राजकुमार सिंह अतीक अहमद की कब्र के पास बैठकर कहता है कि 1,24,000 जितने भी पीर बाबा है, वह लोग अतीक को न्याय दिलवाएंगे। राजकुमार कहता है कि अतीक अहमद तुम अमर हो। कांग्रेस नेता बोलता है कि अतीक अहमद तुम अमर हो, अमर रहोगे, मैं तुम्हें भारत रत्न दिलवाऊंगा, शहीद का सम्मान दिलवाऊंगा। इसके बाद कांग्रेस नेता राजकुमार अशरफ की कब्र पर भी तिरंगा उढ़ाता है। साथ ही अतीक अहमद के बेटे असद की कब्र पर भी तिरंगा उढ़ाता है।
राजकुमार सिंह प्रयागराज नगर निगम के वार्ड नंबर 43 से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार बनाए गए थे। हालांकि पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया और 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। राजकुमार सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहे हैं कि अगर मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण दिया जा सकता है, तो अतीक अहमद को भारत रत्न क्यों नहीं दिया जा सकता।
राजकुमार सिंह ने मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस्तीफा भी मांगा। उन्होंने कहा, “योगी सरकार ने ही अतीक अहमद का मर्डर करवाया है। वह एक जनप्रतिनिधि थे, वे शहीद हुए हैं। उन्हें शहीद का दर्जा दिया जाना चाहिए।” वीडियो वायरल होने के बाद प्रयागराज पुलिस ने राजकुमार सिंह को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET IN TOUCH

संपादक: गुलाब सिंह
पता: हल्द्वानी, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 9412960065
ई-मेल: [email protected]

Select Language

Advertisement

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860