Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

पिथौरागढ़-तवाघाट के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक व्यक्ति की मौत, दो लापता

Published

on

पिथौरागढ़। DCR पिथौरागढ़ द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि पिछली रात्रि तवाघाट में एक वाहन अनियंत्रित होकर 150 मीटर नीचे काली नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
उक्त सूचना पर पोस्ट अस्कोट से SI संतोष परिहार के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। उक्त वाहन बोलेरो कैंपर था जिसमें 01 महिला व 02 पुरुष कूल 03 लोग सवार थे। वाहन सवार एक महिला का शव आज प्रातः काली नदी में धारचूला के पास से तैरता हुआ मिला जिसके बाद से बाकी लोगों की खोजबीन शुरू हुई।
SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर गहन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अभी तक लापता वाहन और लोगों का पता नही चल पाया है।
लापता लोगों का विवरण:-
1. पुष्कर सिंह बोनाल पुत्र श्री भूप सिंह बोनाल, उम्र- 40 वर्ष, सहायक खाद्य निरीक्षक धारचूला
2. रमेश बोनाल पुत्र श्री रूपम सिंह बोनाल, उम्र-44 वर्ष, निवासी- गोटी, धारचूला।
मृतका- सरस्वती देवी पत्नी श्री लक्ष्मण सिंह, उम्र-38 वर्ष, निवासी- नयाबस्ती धारचूला।

GET IN TOUCH

संपादक: गुलाब सिंह
पता: हल्द्वानी, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 9412960065
ई-मेल: [email protected]

Select Language

Advertisement

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860