नई दिल्ली
खराब चल रही पोल को समाजसेवी दीपांशु शर्मा की शिकायत पर नगर निगम द्वारा सही किया गया

हल्द्वानी- विगत कई दिनों से शहर के वार्ड 16 में खराब चल रही पोल लाइट से लोग परेशान थे। उनके द्वारा कई बार यह सूचना नगर निगम को दी गई।

पर हर बार निगम इसकी अनदेखी करता रहा। जानकारी मिलने पर समाजसेवी दीपांशु शर्मा ने आला अधिकारियों इस संदर्भ में वार्ता की। वार्ता उपरांत नगर निगम द्वारा तत्पश्चात पोल लाइट को सही किया गया।वार्ड वासियों ने समाजसेवी दीपांशु शर्मा का आभार व्यक्त किया
