Connect with us

नई दिल्ली

आग से जंगल और पर्यावरण दोनों की क्षति: भूपाल राम

Published

on

वन विभाग ने ग्राम पंचायत नैलपड़ में वनाग्नि सुरक्षा गोष्ठी की

अल्मोड़ा। फायर सीजन के मद्देनजर वन विभाग ने ग्राम पंचायत नैलपड़ मे वनाग्नि सुरक्षा गोष्ठी हुई। फॉरेस्टर् भूपाल राम ने कहा कि ग्रामीण अपने घर और खेत का कूड़ा इधर उधर न फेंककर अपने सामने खेत में जलाएं। आग को वहीं बुझा दें, तांकि आग जंगल में न फैल सके।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बंद के दौरान आईएएस अफसर पर सिपाही ने चलाई लाठी, यहां का है मामला, देखिए वीडियो

कहा कि आग फैलने से जंगल और पर्यावरण दोनों की क्षति होती है। उन्होंने जंगलों को बचाने में ग्रामीणों से सहयोग करने का आह्वान किया। जंगल से हरे पेड़ काटने पर जुर्माना लगाया जाएगा। ग्राम प्रधान मोहन सिंह ने भी संबोधित किया। जंगलों के विनाश पर कृष्ण खनी ने कहा कि जंगलों से हरे पेड़ काटने के बजाय सूखे व सड़े गले पेड़ों की लकड़ी लानी चाहिए,।जिससे जंगल हरे भरे व पर्यावरण स्वच्छ बना रहेगा। गोष्ठी में हरी राम, राम सिंह भावना, दीवान राम, दलीप सिंह,जीत सिंह, मदन सिंह, देवकी देवी, हंसी देवी, कमला, संतोष खनी, समेत कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार से 17 हजार लोगों के खून पसीने की कमाई का करोड़ों लेकर फरार

GET IN TOUCH

संपादक: गुलाब सिंह
पता: हल्द्वानी, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 9412960065
ई-मेल: [email protected]

Select Language

Advertisement

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860