Connect with us

उत्तराखण्ड

सभी आयुर्वेद कंपनियों की प्रदेश में बनने वाली दवा की गुणवत्ता जांच की जाएगी

Published

on

राज्य आयुर्वेद एवं यूनानी औषधि लाइसेंस अधिकारी को दिए आदेश
हरिद्वार
। पतंजलि आयुर्वेद के बाद अब प्रदेश में स्थापित सभी आयुर्वेद कंपनियों की दवा की गुणवत्ता जांच की जाएगी। शासन ने इस संबंध में राज्य आयुर्वेद एवं यूनानी औषधि लाइसेंस अधिकारी को आदेश दिए। जांच में आयुर्वेद फार्मेसी कंपनियों लाइसेंस के अनुरूप किन दवाइयों का निर्माण और गुणवत्ता को परखा जाएगा।
राज्य गठन के बाद से अब तक उत्तराखंड में आयुर्वेद दवाइयां बनाने वाली 353 कंपनियां स्थापित हैं। राज्य आयुर्वेद एवं यूनानी औषधि लाइसेंस अथारिटी से इन कंपनियों को दवा और कास्मेटिक उत्पाद बनाने का लाइसेंस दिया है। पतंजलि आयुर्वेद की 14 दवाइयों के लाइसेंस निलंबित करने के बाद आयुष विभाग ने प्रदेश में चल रही सभी आयुर्वेद दवा कंपनियों की भी जांच के आदेश दिए।
सचिव आयुष डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि प्रदेश में बनने वाली आयुर्वेद दवाइयों की गुणवत्ता मानकों पर सही है या नहीं। इसके लिए राज्य औषधि लाइसेंस अधिकारी मिथिलेश कुमार को आदेश दिए गए कि सभी आयुर्वेद कंपनियों की दवाओं की जांच की जाए। किसी भी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने से पहले कानूनी प्रक्रिया का पूरी तरह से पालन करें।
जिला                 लाइसेंसी आयुर्वेद फार्मेसी की संख्या
हरिद्वार                      216
ऊधमसिंह नगर           31
देहरादून                    71
पौड़ी                         13
नैनीताल                     09
अल्मोड़ा                     04
टिहरी                        04
रुद्रप्रयाग                    02
बागेश्वर                      01
चंपावत                      01

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET IN TOUCH

संपादक: गुलाब सिंह
पता: हल्द्वानी, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 9412960065
ई-मेल: [email protected]

Select Language

Advertisement

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860