Connect with us

हल्द्वानी

हलद्वानी-काठगोदाम नगर निगम के युवा पार्षद का लंबी बिमारी से निधन

Published

on

हल्द्वानी काठगोदाम नगर निगम के 54 वार्ड के पार्षद चंद्र शेखर कांडपाल जिनका काफी समय से इलाज चल रहा था आज दिल्ली एम्स में देर रात्रि 1.15 के लगभग में उनका निधन हो गया है।

चंद्र शेखर कांडपाल निलियम कॉलोनी, निकट बिरला स्कूल के पास रहते हुए अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर पंचतत्व में विलीन हो गए। चंद्र शेखर कांडपाल 2018 तक अखबार विक्रेता रहे और अपने सरल स्वभाव के चलते हल्द्वानी काठगोदाम नगर निगम से पार्षद का चुनाव जीत कर समाज सेवा में जुट गए। बीते कुछ समय से असाध्य बीमारी के चलते उन्होंने देर रात दिल्ली एम्स में अन्तिम सांस ली।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं में बारिश और भूस्खलन से 30 से अधिक मार्ग बंद, पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उनके निधन का समाचार मिलते ही नगर निगम और कई सामाजिक संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई और उनके आवास में जाकर उन्हें अन्तिम विदाई दी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET IN TOUCH

संपादक: गुलाब सिंह
पता: हल्द्वानी, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 9412960065
ई-मेल: [email protected]

Select Language

Advertisement

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860