Report by : CWN Desk
Published at :
पौड़ी में चूल्हे से कमरे में आग लगी, युवक की मौत

पौड़ी। पैठाणी कोतवाली क्षेत्र में रात को एक युवक की चूल्हे की आग की चपेट में आने से मौत हो गई। कमरे से धुएं की लपटें निकलने के बाद ग्रामीण बचाने को पहुंचे। लेकिन तब तक युवक बुरी तरह से झुलस चुका था। ग्राम प्रधान ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
थानाध्यक्ष पैठाणी वीरेंद्र रमोला ने बताया कि थानाक्षेत्र के गुलयारी गांव के एक घर में युवक चूल्हे की आग की चपेट में आ गया। जिससे युवक बुरी तरह से झुलस गया और उसकी मौत हो गई। बताया कि इस घटना की जानकारी ग्राम प्रधान ने स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। जहां पुलिस ने शव का पंचनाम कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेज दिया। बताया कि युवक की पहचान पाबौ ब्लॉक के मनकोली गांव निवासी संजू (33) पुत्र भरत लाल के रूप में हुई है। जो कि इन दिनों अपने ससुराल गुलयारी गांव आया था।
बताया कि युवक की ससुराल में कोई नहीं रहता है। लिहाजा वह अक्सर घर की देेखरेख करने आया करता था। इस बार भी वह घर को देखने ही आया था। युवक की मौत की सूचना उसके परिजनों को पहुंचा दी गई है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›