Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी में पंचायत चुनाव मतगणना को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित

हल्द्वानी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के चलते बृहस्पतिवार को शहर में सुबह सात बजे से लेकर मतगणना समाप्त होने तक यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। पुलिस द्वारा जारी रूट प्लान के अनुसार कई मार्गों को जीरो जोन घोषित किया गया है, जहां वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
प्रतिबंधित मार्ग
सरगम टेंपो स्टैंड से आईटीआई तिराहा तक का मार्ग जीरो जोन घोषित किया गया है। इसके अलावा टीपीनगर तिराहा से एफटीआई तिराहा, गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से एफटीआई तिराहा, मुखानी, जेल रोड, धानमिल तिराहा से आईटीआई तिराहा तक तथा शहर से रामपुर रोड की ओर जाने वाले भारी वाहनों के लिए मार्ग बंद रहेगा।
वैकल्पिक मार्ग
रामपुर रोड से हल्द्वानी आने वाले वाहन टीपीनगर तिराहा से एफटीआई तिराहा होते हुए बरेली रोड या आईटीआई तिराहा से कालाढूंगी रोड होकर गंतव्य पर जा सकेंगे। सिंधी चौराहा से रामपुर रोड जाने वाले वाहन गांधी इंटर कॉलेज के रास्ते निकल सकेंगे। कालाढूंगी रोड से रामपुर रोड की ओर जाने वाले वाहन मुखानी चौराहा, जेल रोड तिराहा और कैंसर अस्पताल तिराहा होते हुए एफटीआई तिराहा की ओर बढ़ सकेंगे।
यहां होगी पार्किंग
• मतगणना ड्यूटी में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों व मीडिया के वाहन एचएन इंटर कॉलेज मैदान में पार्क होंगे।
• प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के वाहन मेडिकल कॉलेज गेट से एफटीआई तिराहा की ओर जाने वाली सड़क के बाईं ओर पार्क किए जाएंगे।
पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और अनावश्यक आवाजाही से बचें।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›