Connect with us

नई दिल्ली

उत्तराखण्ड के उधमसिंह नगर से भारतीय सेना के जवान की सड़क हादसे में गई जान, पिछले माह हलद्वानी में हुई थी शादी, परिवार मे कोहराम….

Published

on

सड़क मार्ग के सफर ने सेना के जवान की जान ले ली। 18 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात सैनिक की ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से मौत हो गई। मृतक जवान की पिछले महीने वर्ष 2022 के दो दिसंबर को हल्द्वानी में शादी हुई थी। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर से यह दुःखद : घटना सामने आई है, छुट्टी में घर आये कुमाऊं रेजीमेंट के जवान की सड़क हादसे में मौत से सैनिक के घर में कोहराम मचा हुआ है। भूड़ाकिशनी निवासी नीरज सिंह भंडारी (24) पुत्र गोविंद सिंह भंडारी 18 कुमाऊं रेजीमेंट में राजस्थान में तैनात था। जवान नीरज बीती पांच जनवरी को ही अवकाश पर घर आया था। शुक्रवार देर शाम को वह अपनी बाइक से खटीमा से भूड़ाकिशनी घर लौट रहा था। इसी दौरान सितारगंज रोड लोहियापुल के समीप सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल जवान को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां डॉक्टर अकलीम अहमद ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। इस हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 18 कुमाऊं रेजीमेंट राजस्थान में तैनात जवान नीरज सिंह भंडारी की पिछले महीने दो दिसंबर को हल्द्वानी निवासी सोनी से शादी हुई थी। उसकी पत्नी का रो- रोकर बुरा हाल है। नीरज की दो बहनें बड़ी व एक छोटा भाई है। वह तीसरे नंबर का था।

GET IN TOUCH

संपादक: गुलाब सिंह
पता: हल्द्वानी, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 9412960065
ई-मेल: [email protected]

Select Language

Advertisement

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860