Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

चंपावत में चाचा ने नाबालिग भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Published

on

चंपावत। जिले की एक ग्राम पंचायत में एक बार फिर चाचा भतीजी का रिश्ता शर्मसार हुआ है। एक चाचा ने अपनी नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता की मां की तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
चंपावत जिले में लगातार रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटनाएं थामने का नाम नहीं ले रहीं हैं। शनिवार को जिला मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम पंचायत में चाचा ने अपनी सगी भतीजी को हवस का शिकार बनाया और लंबे समय तक उसके साथ शारीरिक शोषण किया। पीड़िता की मां की तहरीर के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रभारी कोतवाल भुवन चंद्र आर्य ने बताया कि नाबालिग से बलात्कार करने वाले आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

GET IN TOUCH

संपादक: गुलाब सिंह
पता: हल्द्वानी, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 9412960065
ई-मेल: [email protected]

Select Language

Advertisement

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860