हल्द्वानी

“लोकतंत्र का काला दिवस” पर सुदूर दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों से मुख्यमंत्री आवास पहुंचे लोकतंत्र सेनानी

इमरजेंसी को याद करते बोले, व्यक्तिगत हित ने सम्पूर्ण समाज के विकास को पीछे धकेला
हल्द्वानी।
मुख्यमंत्री आवास, गड़ीकैंट देहरादून में सुदूर दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों से पहुंचे लोकतंत्र सेनानियों ने मुख्यमंत्री आवास में एकत्र होकर “लोकतंत्र का काला दिवस” के अवसर पर सभ्य समाज की व्यथा को व्यक्त किया।
वर्ष 1975-76 में देश व्याप्त अधिनायकवादी व्यवस्था से रुबरु हुए लोकतंत्र सेनानियों द्वारा देश को हुए नुकसान पर बात की। संचार तन्त्र का गला घोंटने से लेकर, व्यापक नशबंदी, अनाज लेवी, मौलिक अधिकारों के हनन, पीड़ादायक गिरफ्तारी, संविधान की अवहेलना आदि का जिक्र किया।
वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानी पूर्व राज्यपाल माननीय श्री भगत सिंह कोश्यारी ने आह्वान किया कि हम सभी स्वयंसेवक हैं। हमने लोकतंत्र के प्रहरी के रुप में अपने कर्तव्य का निराकार भाव से पालन किया इसका हमें जीवन पर्यन्त सन्तोष रहेगा। भविष्य में लोकतंत्र सेनानियों के अद्भुत शौर्य की कहानियों पढ़ कर भारत में तानाशाही करने की कोई हिम्मत नहीं करेगा। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ज्येष्ठ-श्रेष्ठ सभी सेनानियों के गौरवशाली कार्यों की प्रशंसा की।
श्री विजय जुनेजा जी ने हिटलरशाही इतिहास की वीभत्स तक को वर्णित करते हुए कहा कि इस प्रकार का व्यक्तिगत हित सम्पूर्ण समाज के विकास को पीछे धकेलता है।
लोकतंत्र सेनानी संघ उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष केके अग्रवाल ने जेल संस्मरण को लिपिबद्ध किये जाने पर जोर दिया। महामंत्री श्री गिरीश चन्द्र काण्डपाल ने संगठन की व्यपकता पर प्रसन्नता व्यक्त की और संगठन को विस्तार देते हुए प्रदेश मंत्री के रूप में श्री राजकुमार टांक एवं श्री देवी दत्त जोशी के मनोनयन की घोषणा करते हुए उन्हें बधाई दी।
कर्यक्रम का संचालन श्री रणजीत सिंह ज्याला जी ने किया।
कार्यक्रम में निम्न ने प्रतिभाग किया–
1 Girish chandra Kandpal Haldwani
2 Mr Lalit Kishore Pandey Haldwani
3 Mr Babulal ji Haldwani
4 Mr Bhuwan Ch Kandpal Haldwani 5373
5 Mr Basant Ballabh Pandey Bageshwar
6 Mr Manish Pandey Bageshwar
7 Om prakash thukral Rudrapur
8 Raj Kumar Huria Rudrapur
10 Suresh Kumar Punshi Rudrapur
9 Sunil kumar
11 Yograaj Pasi Bajpur
12 Mr Gopal koachar Bajpur
13 Attentendent with Mr Pasi ji Bajpur
14 Laxman Singh Kathayat Pithoragarh
15 Puran Ch Joshi Pithoragarh
16 Gokaran Singh Martolia Pithoragarh
17 Devi Datt Joshi Pithoragarh
18 Chamu Singh Bhesora Pithoragarh
19 Piyush Verma Driver Pithoragarh  CAR no T 0623 UK 6447 B
20 Ranjit Singh Jyala Pithoragarh
21 Krishna Kumar Agrawal Kashipur
22 Mahesh ji Agrawal Kashipur
23 Aakash Gerg Kashipur
24 Daya aram ji Rudrapur
25 D N Mishra Rudrapur
26 Manoj Mani Tripathi Kashipur
27 Bhagat singh koshyari Pithoragarh

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

संपर्क करें –

ईमेल: [email protected]

Select Language

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860

To Top
English हिन्दी