Report by : CWN Desk
Published at :
उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित हुए डॉ. जेपी ध्यानी


कोटद्वार। बेस हॉस्पिटल कोटद्वार के वरिष्ठ फिजीशियन डॉक्टर जेपी ध्यानी को जीवन ज्योति फाउंडेशन की ओर से उत्कृष्ट सेवा सम्मान दिया गया है। फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी आशुतोष वर्मा ने बताया कि
डॉ. जेपी ध्यानी लंबे समय से कोटद्वार बेस हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। रोजाना दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों से कोटद्वार आने वाले और उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर से आने वाले लगभग 200 से 250 मरीज देखते हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›