उधमसिंह नगर

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बेहड़ की दिल्ली में किडनी ट्रांसप्लांट सफल

छोटे पुत्र सौरभ राज अपने पिता तिलक राज बेहड़ को डोनेट की किडनी

किच्छा। दिल्ली विगत वर्ष से किडनी की समस्या से जूझ रहे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ का दिल्ली साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में सफलता पूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी की गई। उनके छोटे बेटे सौरव बेहड ने अपने पिता तिलकराज बेहड़ को अपनी किडनी डोनेट की है।
उक्त जानकारी देते हुए उनके निजी सचिव मेहुल शर्मा ने बताया कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं किच्छा विधानसभा से मौजूदा विधायक तिलक राज बेहड़ किडनी की समस्या से परेशान थे। जिनको डॉक्टर ने किडनी ट्रांसप्लांट करने की सलाह दी थी। गुरुवार को मैक्स अस्पताल, साकेत की सर्जरी टीम के डॉक्टर अनन्त कुमार एवं नेफ्रोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर दिनेश खुल्लर की संयुक्त टीम द्वारा बेहड़ का सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट  किया गया। जो कि सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक सफलता पूर्वक किया गया। सर्जरी की समस्त कागजी कार्यवाही उनकी छोटी पुत्री साक्षी छाबड़ा द्वारा पूरी की गई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

संपर्क करें –

ईमेल: [email protected]

Select Language

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860

To Top
English हिन्दी