Connect with us

नैनीताल

धानाचूली में लगा बहुउद्देश्यीय विधिक, जागरूकता शिविर

Published

on


जनता को मिली कई विभागों की जानकारियां
धानाचूली(नैनीताल)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल द्वारा अटल उत्कर्ष राइंका धानाचूली के प्रांगण में बहुउद्देश्यीय विधिक साक्षरता व जागरूकता शिविर का आयोजन कर स्थानीय जनता व स्कूली बच्चो को कई तरह की जानकारियां उपलब्ध कराई गई।

रविवार को पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत राइंका धानाचूली मे शिविर का शुभारंभ प्रभारी जिला जज अजय कुमार चौधरी , सीनियर सिविल जज पुनीत कुमार व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सीनियर सिविल जज बीनू गुलयानी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीपप्रज्वलित का शुभारंभ किया। ततपश्चात मुख्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। राइंका धानाचूली के छात्र छात्राओं ने स्वागत गीत के अलावा कई प्रस्तुतियां दी। वही खुरफाताल से आई कुमाऊँ संपर्क टीम ने नुक्कड़ नाटक व गीतों के माध्यम से लोगो को पहाड़ की परिस्थितियों व नशे की लत से जुड़े लोगों को नाटक के माध्यम से दूर रहने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  वन विभाग की गाड़ी खाई में गिरने से चालक की मौत, दो लोग घायल

शिविर में सहायक समाज कल्याण अधिकारी रवि वर्मा ने सभी पेंशनों के बारे में जानकारी देते बताया कि 1 अप्रैल से सभी प्रकार की पेंशन की कार्यवाही ऑनलाइन हो गयी है। अब किसी को भी भटकना नही पड़ेगा। वही जिला प्रबोशन अधिकारी ब्योमा जैन ने भी बाल अपराध की जानकारी दी। धानाचूली पुलिस चौकी प्रभारी विजय कुमार ने समाज मे बढ़ते अपराध व उनके समाधान के बारे में जानकारी दी। साथ ही पुलिस को अपराध रोकने में सहयोग भी मांगा।इसके बाद श्रम परिवर्तन अधिकारी पूनम अधिकारी ने श्रम विभाग की जानकारी दी। तहसीलदार तान्या रजवार ने सभी प्रमाणपतत्रो के बारे में जानकारी दी। वही सीनियर सिविल जज बीनू ने कानूनी जानकारियां दी।

यह भी पढ़ें 👉  खेती-जटेश्वर मोटर मार्ग को मिली सैद्धांतिक मंजूरी

इसके अलावा सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को भी सुना। शिविर में स्वास्थ्य विभाग में करीब 6 दर्जन से अधिक लोगो ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। वही उद्यान, श्रम, समाज कल्याण, पुलिस, अग्निशमन विभाग, सहकारिता, राजस्व, सीएससी, महिला कल्याण,जिला विधिक, शिक्षा ,स्वास्थ्य विभाग ने स्टॉल लगाकर लोगो को जानकारियां उपलब्ध कराई। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन किरन पंत द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्रभारी जिला जज अजय कुमार, सीनियर सिविल जज पुनीत कुमार, सचिव व सीनियर सिविल जज बीनू गुलयानी, उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा, खंड शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट, चिकित्सा प्रभारी हिमांशु कांडपाल, तहसीलदार तान्या रजवार, वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार आर्या, कानूनगो नरेंद्र बर्मा, उपनिरीक्षक राजस्व ललित मोहन सिंह जैड़ा, प्रकाश सैनी, पूरन गुड़वंत, एके गिरी, राजेन्द्र सिंह ,हंसा लोधियाल, पुरन सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

GET IN TOUCH

संपादक: गुलाब सिंह
पता: हल्द्वानी, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 9412960065
ई-मेल: [email protected]

Select Language

Advertisement

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860