Connect with us

कोटद्वार

सहायक हॉकी कोच दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Published

on

विजिलेंस ने पकड़ा, आरोपी कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल में है तैनात
कोटद्वार विजिलेंस ने कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल में तैनात सहायक हॉकी कोच को दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी से देर रात तक पूछताछ की जा रही थी। गुरुवार को उसे विजिलेंस कोर्ट देहरादून में पेश किया जाएगा।
एसपी विजिलेंस मुख्यालय धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल की अंडर 19 पुरूष हाँकी टीम को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 6 नवंबर को पिथौरागढ गई थी। जिसके लिए जिला क्रीड़ा अधिकारी पौड़ी गढ़वाल ने शिकायतकर्ता के भाई को मैनेजर नियुक्त किया था। टीम को ले जाने वाले हॉकी के प्राइवेट कोच ने शिकायत की कि उससे बिल पास करवाने के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही है। उसने विजिलेंस को बताया कि उसका इस दौरे पर करीब चालीस हजार रुपया खर्च हुआ था। जिसका उसे विभाग से भुगतान मिलना था। लेकिन जनपद पौड़ी के खेल विभाग में नियुक्त सरकारी हॉकी कोच महेश्वर सिंह नेगी ने चालीस हजार रुपए का बिल पास करने के लिए 17 हजार की रिश्वत मांगी। जिसकी शिकायत के बाद विजिलेंस ने ट्रैप की योजना बनाई। शिकायतकर्ता ने दस हजार में सौदा तय किया और उसे पैसे देने पहुंचा।
बुधवार को सहायक कोच महेश्वर सिंह नेगी निवासी रतनपुर कुम्भीचौड निकट एसबीआई बैंक थाना कोटद्वार को दस हजार की रिश्वत लेते शशिधर स्टेडियम गाड़ीघाट से रंगे हाथों विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

GET IN TOUCH

संपादक: गुलाब सिंह
पता: हल्द्वानी, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 9412960065
ई-मेल: [email protected]

Select Language

Advertisement

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860