Connect with us

उत्तराखण्ड

धामी सरकार ने इन 11 नेताओं को दिया नए साल का तोहफा, देखिए लिस्ट…

Published

on

देहरादून। आखिरकार लंबी प्रतीक्षा के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा नेताओं की दायित्व मिलने की मुराद पूरी कर दी। गुरुवार देर रात 11 नेताओं को दायित्व सौंप दिए गए। इससे पहले 10 भाजपा नेताओं को सरकार में दायित्व दिए जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पहले कार्यकाल में दायित्वों का बटवारा नहीं किया था, लेकिन दूसरे कार्यकाल में उन्होंने पार्टी नेताओं को इसकी सौगात दे दी। कुछ समय पहले 10 पार्टी नेताओं को विभिन्न निगमों, समितियों व आयोग में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों का दायित्व दिया गया था। इनमें से कुछ को कैबिनेट व कुछ को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया। अब गुरुवार देर रात दायित्वों की दूसरी सूची जारी की गई।
जारी सूची के अनुसार चंडी प्रसाद भट्ट को सीमांत क्षेत्र अनुश्रवण परिषद का उपाध्यक्ष, विनोद उनियाल को राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद का उपाध्यक्ष व श्यामवीर सैनी को प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
राजकुमार को उत्तराखंड बागवानी विकास परिषद का उपाध्यक्ष, दीपक मेहरा को उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष तथा विनय रोहिला को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इनके अलावा उत्तम दत्ता को उत्तराखंड मत्स्य पालक विकास अभिकरण का उपाध्यक्ष, दिनेश आर्य को उत्तराखंड राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद का उपाध्यक्ष, गणेश भंडारी को राज्य स्तरीय लघु सिंचाई सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष, डा देवेंद्र भसीन को उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति का उपाध्यक्ष व विश्वास डाबर को अवस्थापना अनुश्रवण परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी ने दी दीपावली की शुभकामनाएँ, 'वोकल फॉर लोकल' से दीये जलाने का किया आग्रह


GET IN TOUCH

संपादक: गुलाब सिंह
पता: हल्द्वानी, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 9412960065
ई-मेल: [email protected]

Select Language

Advertisement

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860