Report by : CWN Desk
Published at :
पौड़ी बीरोंखाल में वाहन खाई में गिरा, की मौत, दो घायल

पुलिस ने गहरी खाई से घायलों को रेस्कयू कर अस्पताल में भर्ती कराया
पौड़ी।
जिले के बीरोंखाल के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए हैं।
आज दिनांक 18.08.2023 को थाना थलीसैण पर सूचना प्राप्त हुई कि जोगिमणी मोटर मार्ग बीरोंखाल में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना पर तत्काल प्रभारी चौकी बीरोंखाल मय पुलिस फोर्स के राहत एवं बचाव उपकरणों के मौके पर पहुंचने पर करीब 50 मीटर नीचे गिरे वाहन संख्या UK12C 7126 से दोनों घायलों को रेस्क्यू कर पहाड़ी से सड़क तक ला कर 108 के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बैजरों पहुंचाया गया।
उक्त वाहन में एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गयी जिसके पंचायत नामे की कार्यवाही की जा रही है।
घायल व्यक्तियों का नाम पते:-
1. प्रताप सिंह पुत्र गोविंद सिंह (उम्र 55 वर्ष), निवासी-मटकुंड, पट्टी-सावली, थाना थैलीसैंण, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
2. अनिरुद्ध पुत्र मुकेश गौड़ (उम्र-21 वर्ष), निवासी ग्राम-सिरौली, थाना धुमाकोट जनपद पौड़ी गढ़वाल।
मृतक व्यक्ति का नाम पता:-
1. तेजपाल सिंह पुत्र राजेश सिंह (उम्र-51वर्ष), ग्राम मटकुंड, पट्टी-सावली थाना थैलीसैंण जनपद पौड़ी गढ़वाल।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›