Connect with us

देहरादून

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Published

on

दुष्कर्म के आरोपी के बेटे ने भी महिला के साथ अश्लीलता की
देहरादून। महिला ने एक आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि दुष्कर्म के आरोपी के बेटे ने भी महिला के साथ अश्लीलता करने के साथ ही फोन पर धमकी दी। उसे भी केस में आरोपी बनाया गया है।
इंस्पेक्टर डालनवाला राकेश गुसाईं ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी छह साल की बच्ची की सिंगल मां ने तहरीर दी। बताया कि वह साड़ी का कारोबार करती हैं। 2022 में फोन पर उनसे मुकेश कुमार निवासी डालनवाला ने संपर्क किया। आरोपी ने खुद को निजी स्कूल संचालक का भाई बताया। आरोप है कि इसके बाद उसने दोस्ती की। महिला का आरोप है कि उनसे पत्नी से तलाक होने की बात कहते हुए उन्हें शादी का झांसा दिया।
आरोप है कि इसके बाद उसने दून, दिल्ली समेत कई शहरों में ले जाकर समय-समय पर शारीरिक संबंध बनाए। मुकेश को नवंबर 2023 में अटैक आया। पीड़िता अस्पताल में हालचाल जानने गई। तब वहां मुकेश का जवान बेटा और पत्नी मिली। इस दौरान पीड़िता को समझ आया कि आरोपी उसे धोखा दे रहा है। आरोप है कि इसके बाद मुकेश के बेटे राज सिंह ने भी फोन पर पीड़िता से अश्लील बातें करने के साथ धमकी दी।

GET IN TOUCH

संपादक: गुलाब सिंह
पता: हल्द्वानी, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 9412960065
ई-मेल: [email protected]

Select Language

Advertisement

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860