Connect with us

उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में सामूहिक विवाह में 41 नवयुवक जोड़े सात फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंधे

Published

on

ढोल नगाड़ों की थाप और गाजेबाजे की धुन पर बराती थिरकते
रुद्रपुर।
ट्रांजिट कैंप में हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 41 नवयुवक जोड़े सात फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंध गए। नगर में रथों पर सवार 41 दूल्हाें की बरात निकली। ढोल नगाड़ों की थाप और गाजेबाजे की धुन पर बराती थिरकते रहे। साधु संतों व गणमान्य लोगों ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया।
रविवार को लघु व्यापार मंडल ट्रांजिट कैंप की ओर से फुटबॉल मैदान में सातवें सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। विवाह समारोह के मौके पर सुबह 11 बजे गल्ला मंडी से 41 दूल्हाें की बरात निकली। पारंपरिक वेशभूषा में सजे दूल्हे रथों पर सवार थे। रथों के आगे चल रहे बराती ढोल नगाड़ों की थाप और गाजेबाजे की धुन पर जमकर नाचे। बारात शहर के सभी मुख्य मार्गों से होते हुए विवाह समारोह स्थल पहुंची।
वधु पक्ष के लोगों ने 41 दूल्हों और बरातियों का स्वागत किया। इसके बाद 41 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में कपिल भार्गव ने भजनों से समा बांधा। वहां पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, भारत भूषण चुघ, शैलेंद्र कोली, संजय ठुकराल, संजीव गुप्ता, मनोज गुप्ता, राज कोली, सनी पासवान, कृष्ण पाल गंगवार आदि थे।

GET IN TOUCH

संपादक: गुलाब सिंह
पता: हल्द्वानी, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 9412960065
ई-मेल: [email protected]

Select Language

Advertisement

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860