उत्तराखंड पुलिस

उत्तराखंड में अब थानों में 32 और चौकियों में 16 पुलिस कर्मियों की होगी तैनाती

देहरादून। प्रदेश के थाने व चौकियों में अब पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाई जा रही है। नए प्रस्ताव के अनुसार थानों में 32 पुलिस कर्मी और चौकियों में 16 पुलिस कर्मी तैनात किया जाना प्रस्तावित है। इसमें विभाग में शामिल किए गए सहायक उप निरीक्षक का पद भी शामिल है।
यद्यपि, इस विषय में अभी वित्त विभाग की अनुमति नहीं मिल पाई है। इसके लिए जल्द ही सचिव गृह की अध्यक्षता में बैठक होनी है, जिसमें मानकों अंतिम रूप दिया जाएगा। प्रदेश में अभी उत्तर प्रदेश के समय में बनी नियमावली के हिसाब से ही थानों व चौकियों में निरीक्षक से लेकर कांस्टेबल तक की तैनाती की जाती है। इसमें कभी बदलाव की जरूरत महसूस भी नहीं की गई। वर्ष 2022 में जब शासन ने जब 18 साल में तीसरा ग्रेड पे 4800 करने की व्यवस्था समाप्त की तो सहायक उप निरीक्षक का नया पद सृजित किया। शुरुआत में 1750 पद सृजित किए गए। इनमें पुलिस कर्मियों को पदोन्नति देने के बाद विभिन्न थानों में तैनाती भी दी गई।
अब शासन राजस्व क्षेत्रों में नए थाने और चौकियों की स्थापना कर रहा है। प्रथम चरण में बनाए गए छह थानों व 21 चौकियों के लिए पदों का सृजन कर दिया गया है। अब हाईकोर्ट ने सरकार को एक वर्ष के भीतर संपूर्ण राजस्व क्षेत्र को सिविल पुलिस के दायरे में लेने के निर्देश दिए हैं। ऐेसे में नए थाने व चौकियां बनाई जानी हैं। इनके सापेक्ष नए पद भी सृजित करने हैं। वित्त विभाग के पास जब यह प्रस्ताव आया तो उसने थानों व चौकियों में कार्मिकों की तैनाती का मानक पूछा। अब सहायक उप निरीक्षक का पद सृजित हो चुका है, जो पुराने मानकों में नहीं है। साथ ही प्रदेश की जनसंख्या भी लगातार बढ़ रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

संपर्क करें –

ईमेल: [email protected]

Select Language

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860

To Top
English हिन्दी