Connect with us

राजनीति

भाजपा ने रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल को मेरठ और अभिनेत्री कंगना रनौत को मंडी से प्रत्याशी बनाया

Published

on

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी प्रत्याशियों की पांचवी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है जिनमें अरुण गोविल, नवीन जिंदल और कंगना रनौत शामिल हैं।  
रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल को भाजपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मेरठ लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। इसी के साथ ही लोकसभा चुनाव में भगवान राम की इंट्री हो गई है।
कांग्रेस की सदस्यता छोड़ भाजपा में शामिल हुए नवीन जिंदल को भी पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा में शामिल होने के महज घंटेभर बाद ही कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल के नाम का एलान हो गया, जबकि लिस्ट में कंगना रनौत के नाम ने भी सभी को चौंका दिया। कंगना रनौत को भाजपा ने मंडी से प्रत्याशी बनाया है।
वहीं, झामुमो नेता और हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को भी टिकट मिला है। वे दुमका से प्रत्याशी होंगी। वे हाल ही में भाजपा में शामिल हुई थीं।
किस राज्य से कितने उम्मीदवार
आंध्र प्रदेश के छह, बिहार के 17, गोवा-मिजोरम-सिक्किम के एक-एक, गुजरात के छह, हरियाणा के चार, हिमाचल-तेलंगाना के दो-दो, झारखंड के तीन, कर्नाटक-केरल के चार-चार, महाराष्ट्र के तीन, ओडिशा के 18, राजस्थान के सात, उत्तर प्रदेश के 13, पश्चिम बंगाल के 19 उम्मीदवारों का एलान किया।

GET IN TOUCH

संपादक: गुलाब सिंह
पता: हल्द्वानी, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 9412960065
ई-मेल: [email protected]

Select Language

Advertisement

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860