Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

विदेशी महिला और देहरादून का दंपती कोकीन की तस्करी में गिरफ्तार

Published

on

आरोपितों से 16.35 ग्राम कोकीन बरामद, तीनों कोबरा गैंग के सदस्य
देहरादून। शहर में होने वाले तथाकथित बड़े आयोजनों व शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों को कोकीन सप्लाई करने वाले अंतरराष्ट्रीय कोबरा गैंग के तीन और सदस्यों को थाना राजपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के सदस्यों में एक विदेशी महिला समेत निजी स्कूल की पूर्व अध्यापिका और उसका पति शामिल हैं।
पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है। गिरफ्तार आरोपितों से 16.35 ग्राम कोकीन मिली है। पुलिस इनके तार पूरे देश में फैले होने की आशंका जता रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि छह फरवरी को राजपुर पुलिस ने कोबरा गैंग के तीन सदस्यों सरोवर कुमार, तनिष्क और प्रिंस राज को 3.30 ग्राम कोकीन और 38.45 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पुलिस न केवल गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई थी, बल्कि कोकीन व स्मैक दून लाने वालों का पता भी लगा रही थी।
सोमवार रात राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट को सूचना मिली थी कि कोबरा गैंग के कुछ सदस्य राजपुर क्षेत्र में कोकीन की सप्लाई करने आ रहे हैं। जिस पर पुलिस ने पैसिफिक हिल्स अपार्टमेंट मसूरी रोड के पास से तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 16.35 ग्राम कोकीन और 63,500 रुपये बरामद हुए।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सन्यु डायनाह निवासी युगांडा वर्तमान निवासी विकासपुरी दिल्ली, रितिका साहनी व उसका पति सारथी साहनी निवासी प्रीतम रोड डालनवाला के रूप में हुई। आरोपित रितिका साहनी दून के निजी स्कूल में अंग्रेजी की अध्यापिका थी। जिसे पिछले दिनों ही संदिग्ध गतिविधियों के कारण स्कूल प्रबंधन ने निकाल दिया था। पुलिस की पूछताछ में विदेशी महिला सन्यु डायनाह ने बताया कि वह युगांडा की नागरिक है व बिजनेस वीजा पर जनवरी में भारत आई थी।
पुलिस का दावा है कि डायनाह कोबरा गैंग की सक्रिय सदस्य है। वह डिमांड के हिसाब से दिल्ली से कोकीन लेकर देश के राज्यों में अपने एजेंटों को सप्लाई कर रही थी। दून में सारथी साहनी व उसकी पत्नी रितिका उसके लिए एजेंट का काम कर रहे थे।

GET IN TOUCH

संपादक: गुलाब सिंह
पता: हल्द्वानी, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 9412960065
ई-मेल: [email protected]

Select Language

Advertisement

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860