Connect with us

उधमसिंह नगर

बचपन में मारे थप्पड़ का बदला दूल्हे को गोली मारकर लिया, बोला हिसाब बराबर, काशीपुर की घटना

Published

on

बचपन में मारा थप्पड़ का बदला दूल्हे को गोली मारकर लिया, बोला हिसाब बराबर, काशीपुर की घटना
आरोपी दूल्हे की मौसी का लड़का, दूल्हा जैसे ही बुग्गी पर सवार होकर आया सीने पर मार दी गोली
काशीपुर। बचपन में किसी गलती पर थप्पड़ मारने की रंजिश काे लेकर शादी के दिन बरात चड़ी के दौरान बुग्गी पर सवार दूल्हे को मौसी के लड़के ने गोली मार दी। गोली दूल्हे के दाई तरफ सीने में लगी। जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजनों एवं ससुरालियों द्वारा आनन फानन दूल्हे को लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कुंडा थाना क्षेत्र के गढ़ीनेगी निवासी ओम प्रकाश ने अपने बड़े बेटे करन कुमार की शादी रामपुर के थाना सिविल लाइन के पनवड़िया नई बस्ती निवासी हरदयाल की बेटी के साथ तय किया। बुधवार गढ़ीनेगी से रामपुर बरात गई। रात में बरात चढ़त के समय दूल्हा बुग्गी में सवार था और बराती डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान करन कुमार के मौसी का लड़का अजय कुमार ने सामने से आकर गोली चला दी। जिससे गोली करन कुमार के दाई तरफ सीने में लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
उपचार के लिए उसे रामपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूल्हा करन कुमार के मामा चंद्रपाल ने बताया कि अजय कुमार कुछ समय पहले करन कुमार के ही घर पर रहता था। बचपन में करन कुमार ने अजय को किसी गलती पर थप्पड़ मार दिया था। जिसे वह अभी तक गांठ बांध रखा था। उसका बदला लेने के लिए ही अजय ने गोली चलाया है। हालांकि, मौजूदा समय में अजय मुरादाबाद रह रहा है।
करन की शादी में आने के लिए अजय का भी निमंत्रण दिया गया था। ओमप्रकाश के तीन बच्चे सबसे बड़ा करन कुमार और छोटा अरुण कुमार एवं उससे छोटी बहन लक्ष्मी हैं। करन कुमार ट्रक ड्राइवर है। उनकी माता गृहणी हैं। ओम प्रकाश कर्जा लेकर करन की शादी कर रहे हैं। इसी बीच यह घटना पूरे परिवार को परेशानियों में खड़ा कर दिया है। करन कुमार के मामा चंद्रपाल ने बताया कि गोली करन कुमार के दाई तरफ सीने में फंसी हुई है। जिसे निकालने के लिए आपरेशन करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि रामपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करन कुमार को डाक्टरों की सलाह पर गुरुवार दोपहर बाद दो घंटे की छुट्टी कराकर ससुराल ले जाया गया। जहां पर विवाद की रस्में पूरी की गई। उसके बाद दुल्हन की विवाद करके काशीपुर के लिए रवाना हुए। वहीं, करन कुमार का इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसका आपरेशन करके गोली निकाली जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET IN TOUCH

संपादक: गुलाब सिंह
पता: हल्द्वानी, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 9412960065
ई-मेल: [email protected]

Select Language

Advertisement

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860