Connect with us

राजनीति

बिन्दुखत्ता के कांग्रेस जनों ने हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम की रूप रेखा तय की। झंडारोहण और वृक्षारोपण से होगी शुरुवात।

Published

on

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर दिनांक 26 जनवरी से समूचे उत्तराखंड में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा यह कार्यक्रम 26 मार्च तक चलेगा इसी क्रम में नैनीताल जिले के बिन्दुखता ब्लाक में उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु एक बैठक का आयोजन दानू विद्यालय में आयोजित किया गया।

इस बैठक में बिन्दु खता ब्लाक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष पुष्कर सिंह दानू का कांग्रेस जनों द्वारा स्वागत भी किया गया ‌व हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के लिए विचार विमर्श किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सिद्धारमैया सीएम और डीके शिवकुमार बनेंगे डिप्टी

बैठक में बिन्दुखता ब्लाक के पर्यवेक्षक दीप पाठक, बहादुर बिष्ट, पुष्पा नेगी, मीना कपिल, विमला जोशी, लक्ष्मण धपोला, गिरधर सिंह बम, राजपाल, राजेन्द्र चोहान, देवीदत्त जोशी, गीता भट्ट, प्रकाश जोशी, हरीश बिसौती, गोविंद भट्ट, शिवराज बिष्ट, कैप्टन पनेरू, प्रदीप बथयाल, खुशाल मेहता, गोकर्ण बिष्ट ,वरिष्ठ कांग्रेसी चन्द्र सिंह दानू, विष्णु दानू ,श्री गैड़ा, भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष खिलाफ सिंह दानू, पूरन जोशी, रणजीत मेहरा सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में तय किया गया कि 26 जनवरी को प्रातः 11 बजे झंडा फहराकर व वृक्षा रोपण कर हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। बैठक का संचालन भगवान सिंह धामी ने किया।

GET IN TOUCH

संपादक: गुलाब सिंह
पता: हल्द्वानी, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 9412960065
ई-मेल: [email protected]

Select Language

Advertisement

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860