Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

पिथौरागढ के बीसाबजेड में 40 साल बाद शास्त्रीय संगीत के साथ होगा रामलीला मंचन

Published

on

रामलीला कमेटी का गठन युवाओं व  महिलाओं की टीम गठित

पिथौरागढ। जिला मुख्यालय के निकट बीसाबजेड  में चालीस साल बाद श्री रामलीला मंचन की तैयारी शुरू हो गई है। इंटर कॉलेज बीसाबजेड के नजदीक श्री कैलपाल, नीलपाल मंदिर प्रांगण में दो न्याय पंचायतों के प्रतिनिधियों ने इस आयोजन में भागीदारी का निर्णय लिया।
कालपानीगाड नाम से प्रसिद्ध बीसाबजेड परिक्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रामलीला कमेटी के अध्यक्ष शिक्षाविद् मोहन चन्द, उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह सौन और  शमशेर चन्द,  महिला अध्यक्ष दीपा तिवारी, उपाध्यक्ष  मोनिका घोटा सचिव ममता भट्ट कोषाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, संगठन मंत्री नरेंद्र सिंह घोटा युवा मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह घोटा, सचिव सुधीर चन्द, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रोहित चन्द, सूरज सिंह सौन का चयन किया गया।
श्रीरामलीला कमेटी के संरक्षक के रूप में खड़क सिंह घोटा, भीम चन्द,  गिरीश भट्ट , हरीश चन्द, गिरीश गोस्वामी का मनोनयन किया गया।
इससे पूर्व मंदिर प्रांगण में विधिवत रूप से गणेश पूजन, धरती पूजन विद्वान ब्राह्मणों ने संपन्न कराया, देवडांगरों ने आशीर्वाद दिया। नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर इंटर कॉलेज बीसाबजेड प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चंद्री चंद,  तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित विनीता कलौनी, तेजदत्त तिवारी, ग्राम प्रधान सरोज चंद, जनक चंद,शिक्षक रमेश रजवार, नंदन प्रसाद पूर्व सैनिक केसर सिंह, भूपाल सिंह तेजानन्द तिवारी, दुर्गा घोटा, गीता घोटा, रेखा, गोदावरी चन्द, हेमा सिंह, कैलाश तिवारी, गिरीश भट्ट,  संगीता आदि मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता श्रीमती दुर्गा घोटा ने और संचालन जगदीश कलौनी ने किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET IN TOUCH

संपादक: गुलाब सिंह
पता: हल्द्वानी, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 9412960065
ई-मेल: [email protected]

Select Language

Advertisement

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860