Connect with us

हरिद्वार

दिव्यांगजनो और सक्षम के कार्यकर्ताओं ने मनाया सक्षम का स्थापना दिवस समारोह

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। हरिद्वार में दिव्यांगजनों के लिए कार्य करने वाली राष्ट्रव्यापी संगठन समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) ने 15वे स्थापना दिवस के अवसर पर सक्षम दिव्यांग जागरूकता रैली निकाली और मूक बधिरजनो और दिव्यांगजनों के साथ गंगा आरती में सहभागिता की। रैली श्रीचंद्राचार्य चौक से गोविंद घाट तक निकाली गई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मूक बधिरजनो और दिव्यांगजनो के साथ साथ डा. हरिराम आर्य इंटर कॉलेज के पूर्व छात्रों, नगर के गणमान्य लोगो और सक्षम के दायित्ववान कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने दिव्यांगजनों के साथ रैली में दिव्यांगजनों के साथ कदमताल किया और गंगा आरती में सहभागिता की। रैली में पूरे रास्ते भारत माता की जय, गंगा मैय्या की जय, सक्षम भारत समर्थ भारत, वंदेमातरम् के नारे लगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सक्षम के जिलाध्यक्ष संदीप अरोड़ा और संचालन जिला सहसचिव कुलदीप सिंह राजयान ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  12 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट विधि-विधान से तीर्थयात्रियों के दर्शनार्थ खोले जाएंगे

जिलाध्यक्ष संदीप अरोड़ा ने कहा कि सक्षम मूक बधिर और दिव्यांगजनों के हितो को लेकर लगातार प्रयासरत है और ज्यादा से ज्यादा दिव्यांग मित्र बनाने के प्रयास में लगे है। सक्षम के जिला संरक्षक विनोद कुमार शर्मा, जिला सचिव मानसी मिश्रा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, देवभूमि बधिर एसोसिएशन की प्रदेश प्रवक्ता सोनिया अरोड़ा, सक्षम के जिला उपाध्यक्ष उमंग डियोंडी, जिला सहसचिव आरती मेहता, सविता प्रकोष्ठ जिला प्रमुख सुमंत पंत, सदस्य विमलेश गौड़, दीपिका राणा, शास्त्री जी, एडवोकेट रजनी अहलूवालिया ने अपने विचार रखे।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ चुनाव के चलते यातायात रुट डायवर्ड, देखकर ही आएं कुमाऊं के इन शहरों के लिए

रैली में दिव्यांग गिरीश पपने, खिदमत सोसाइटी के अध्यक्ष मोहम्मद तनवीर, अक्षित चौहान, पंकज, शिखर, ओमपाल सिंह, चिंतन सकलानी, मूक बधिरजनो विवेक केशवानी, देव शर्मा, रोहित प्रजापति, अतुल राठौर, पंकज गर्ग, राकेश कुमार, रजत कुमार, राजकुमार, अभय सिंह, शुभम चौधरी आदि ने भाग लिया। डा. हरिराम आर्य इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र समूह जितेंद्र वीर सैनी, सत्यप्रकाश, विपुल शर्मा, सत्यदेव राठी, दिनेश शर्मा, प्रमोद कुशवाहा, प्रदीप चौहान, पूरन कश्यप, डा. मुकेश शर्मा, नंदकिशोर काला, नीरज गुप्ता, जय गुप्ता, अनिल चौधरी, प्रदीप त्यागी, सुमित यशकल्याण ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement