Connect with us

नई दिल्ली

बारिश से जलमग्न हुआ शांतिपुरम,कॉलोनी के लोगों ने स्वयं तोड़ी सड़क पटरी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष ने लोगों के साथ करवाई निकासी

हरिद्वार- लगातार हो रही बारिश के चलते कई स्थानों पर जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मूसलाधार बारिश के चलते जगजीतपुर स्थित शांतिपुरम कॉलोनी में जल भराव हो गया। जिससे पानी लोगों के घरों में घुस गया। पानी घरों में घुस जाने के चलते लोगों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ी। सामान खराब होने से नुकसान हो गया। कॉलोनी वासियों ने प्रशासन से शीघ्र जल निकासी की व्यवस्था बनाए जाने की मांग उठाई है। जगजीतपुर स्थित राज विहार शांति पुरम कॉलोनी में बरसात का पानी भर गया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संदीप प्रधान के नेतृत्व में कॉलोनी वासियों ने घरों में भरे पानी को बाहर निकालने के लिए टाइल्स सड़क पटरी को तोड़ दिया। इस दौरान पानी का रूप छोटी गंग नहर कर दिया गया। दौरान भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संदीप प्रधान कहा कि ऐसे में जनप्रतिनिधियों को बाहर निकल कर कॉलोनी वासियों की समस्या को दूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान हर वर्ष कॉलोनी में पानी भर जाता है पानी भरने से लोगों को काफी मकान हो जाता है। प्रशासन की अनदेखी के चलते लोगों ने खुद के खर्चे मशीन मंगवा कर पानी बाहर निकलवाया गया।इस मौके पर स्वामी विनोद महाराज, चौधरी रमेश गुर्जर, योगेंद्र चौहान, बिल्लू, ओम सिंह, लक्की, मोंटी, पंकज, प्रणव, अंशु, साग़र, ऋषिपाल शर्मा, अखलेश शर्मा, ज्ञानेंद्र पंडित, प्रदीप गुर्जर, विकास आदि कॉलोनी वासी उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement