Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार पथरी में रविदास जयंती शोभायात्रा में बवाल, डीजे अड़ने पर पथराव, पुलिस ने खदेड़ा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार: पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम फेरूपुर में संत रविदास की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान डीजे अड़ने पर पेड़ की टहनी काटने को लेकर विवाद हो गया। एक पक्ष ने टहना काटने का विरोध कर दिया, जिसके बाद कुछ हुड़दंगियों ने पथराव कर दिया। मौके पर बवाल खड़ा हो गया।


शोभायात्रा में विवाद:
धनपुरा में बुधवार देर शाम रविदास जयंती पर मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा फेरूपुर से निकलने के बाद कुछ युवक फिर से बड़ा डीजे सिस्टम वाहन में लगाकर पहुंच गए। फेरूपुर में रास्ते में पुराने नीम के पेड़ की टहनी में डीजे अड़ गया। इसके बाद कुछ लोगों ने कुल्हाड़ी से टहनी को काटना शुरू कर दिया। इतने में दूसरे पक्ष के लोग पहुंच गए और इसका विरोध करने लगे। कुछ पुलिसकर्मियों ने भी समझाने की कोशिश की, लेकिन टहनी को तोड़ दिया गया।
पथराव और भगदड़:
आरोप है कि टहनी काटने को लेकर दूसरे पक्ष ने कड़ा विरोध कर दिया। इस पर डीजे लेकर पहुंचे लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव से भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और लाठियां फटकार कर हुड़दंग करने वालों को खदेड़ा। बताया गया कि पथराव में पुलिस के वाहन के भी शीशे टूटे हैं।
पुलिस कार्रवाई:
पुलिस डीजे को कब्जे में लेकर चौकी ले आई। दूसरे पक्ष ने भी चौकी पहुंचकर घटना को लेकर नाराजगी जताई। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था बनवा दी गई है। शोभायात्रा संपन्न होने के बाद कुछ लोग दोबारा डीजे को लेकर पहुंचे थे। इसकी अनुमति भी नहीं थी। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुरानी समस्या:
बताया जा रहा है कि फेरूपुर में सालों पुराने पेड़ की टहनी हर बार शोभायात्रा में डीजे के लिए बाधा बनती है। कई बार टहनी को काटने के लिए मांग की गई, लेकिन दूसरे पक्ष ने मना कर दिया। शोभायात्रा निकालने के दौरान टहनी के चलते डीजे को खोलकर फिर आगे दोबारा से लगाया जाता है। बताया गया कि इस बार कुछ लोगों ने इसे काट दिया, जिसको लेकर विवाद हो गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement