Connect with us

नई दिल्ली

रुद्रपुर में बाहर वाली के लिए छोड़ी घरवाली, सोशल मीडिया से परवान चढ़ा प्यार, कर ली दूसरी शादी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम के माध्यम से एक महिला से हुए प्यार के चक्कर में एक व्यक्ति ने अपने परिवार को दरकिनार कर दिया। पत्नी का आरोप है कि पति ने दूसरी महिला से शादी कर ली है और उसके साथ ही रह रहा है। पुलिस ने आरोपी पति व महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है।
बगवाड़ा निवासी रानी ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उसकी शादी 17 जून 2009 को मुकेश निवासी ग्राम बगबाड़ा के साथ हुई थी। उनके दो बेटे और एक बेटी है। विवाह के कुछ समय तक सब कुछ ठीक रहा था। कुछ साल से पति इंस्टाग्राम के माध्यम से प्रिया सागर निवासी केमरी, तहसील बिलासपुर, जिला रामपुर के संपर्क में आ गए थे। वह सारे दिन उससे ही बात करते रहते थे और विरोध करने पर मारपीट करते थे। उसके कहने पर सास-ससुर ने पति को काफी समझाया, लेकिन वे नहीं माने। वह प्रिया से शादी करने के लिए अड़ गए।
रानी का आरोप है कि पति ने प्रिया सागर से विवाह कर लिया है और पति घर नहीं आते। प्रिया के पति की दस माह पहले मृत्यु हो चुकी है। पति उन्हें किसी प्रकार का कोई खाना, खर्चा नहीं देते हैं। वह मेहनत मजदूरी कर अपना व अपने बच्चों, बुजुर्ग सास, ससुर का भरण पोषण कर रही है। पति प्रिया के साथ किराये के मकान में रह रहा है। पुलिस ने मुकेश और प्रिया के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement