Connect with us

उत्तराखण्ड

गढ़वाल विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव, अब 24 मई को होगी परीक्षा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि में परिवर्तन किया गया है। अब यह परीक्षा 24 मई को आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. आर.के. ढोडी ने जानकारी दी कि पहले पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि 18 मई निर्धारित की गई थी, लेकिन छात्र-छात्राओं की ओर से इस दिन पहले से निर्धारित अन्य परीक्षाएं होने की सूचना दी गई थी। छात्रों के हित को प्राथमिकता देते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश परीक्षा की तिथि को बदलने का निर्णय लिया है। अब परीक्षा 24 मई (शनिवार) को शाम 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली एनसीआर में शनिवार सुबह तेज हवा के साथ ही मूसलाधार बारिश

छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समर्थ ऑनलाइन पोर्टल को केवल एक दिन के लिए 16 मई (शुक्रवार) को सुबह 7 बजे से रात 12 बजे तक पुनः सक्रिय किया जाएगा, ताकि वे पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकें। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए समय पर आवेदन करें।

यह भी पढ़ें 👉  शर्मनाक : पड़ोसी ने बनाया नाबालिग को अपनी हवस का शिकार

प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड 19 मई के बाद विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से कहा है कि वे परीक्षा से संबंधित सभी अद्यतन जानकारी के लिए समय-समय पर आधिकारिक पोर्टल पर नजर बनाए रखें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement